सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP chief Arvind Kejriwal and Gujarat Congress accused BJP of Morbi bridge accident assembly elections news

Politics: मोरबी पुल हादसे को लेकर एक बार फिर केजरीवाल ने साधा भाजपा पर निशाना, कांग्रेस ने पेश की 'चार्जशीट'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 06 Nov 2022 06:58 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने मोरबी जिले के वांकानेर शहर में रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मोरबी में हुए पुल हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस ने भी 'चार्जशीट' पेश करके कई आरोप लगाए हैं।   

विज्ञापन
AAP chief Arvind Kejriwal and Gujarat Congress accused BJP of Morbi bridge accident assembly elections news
गुजरात विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

गुजरात में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के दांवपेंच जारी हैं। कोई भी विपक्षी दल सत्ता में काबिज भाजपा पर निशाना साधने से नहीं चूक रहा है। इसी क्रम में हाल ही में गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे को लेकर रविवार को एक बार फिर आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस हादसे के जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, गुजरात कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए 22 बिंदुओं वाली 'चार्जशीट' पेश की है। इसमें कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा जनविरोधी है। साथ ही गुजरात कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले यह भी कहा कि भाजपा सरकार में औसतन हर गुजराती को भूख, भय और अत्याचार मिला है। 

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन



 केजरीवाल ने लगाया गुजरात भाजपा पर आरोप
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने रविवार यानी आज मोरबी जिले के वांकानेर शहर में रोड शो (तिरंगा यात्रा) किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मोरबी में हुए पुल हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मरम्मत के नाम पर जिन लोगों ने धोखाधड़ी की भाजपा उन लोगों को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा का 'डबल इंजन' दोबारा सत्ता में आता है तो मोरबी पुल ढहने जैसी घटनाएं होंगी। वहीं, अगर आप गुजरात में सरकार बनाती है तो वह एक भव्य मोरबी पुल का निर्माण करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात में बदलाव की आंधी आ रही है। 

उन्होंने कहा कि 'मोरबी में जो कुछ भी हुआ वह बहुत दुखद है। मरने वाले 150 लोगों में 55 बच्चे थे। वे आपके बच्चे हो सकते थे। जो कुछ भी हुआ वह दुखद है, लेकिन दुख की बात यह है कि त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।' केजरीवाल ने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि 'आप उन्हें बचाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? उनके साथ आपका क्या रिश्ता है? दुर्भाग्यपूर्ण पुल की मरम्मत के लिए जिम्मेदार ओरेवा समूह और उसके मालिक का नाम प्राथमिकी में नहीं है।' इस दौरान उन्होंने लोगों से चुनाव में आम आदमी पार्टी को सामूहिक रूप से वोट करने की अपील की।


कांग्रेस ने जारी की 22 सूत्री 'चार्जशीट'  
गुजरात कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ 22 सूत्रीय चार्जशीट' जारी करते हुए उस पर जन विरोधी होने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा की सरकार में एक औसत गुजराती को भूख, भय और अत्याचार मिला है। इस 'चार्जशीट' में कांग्रेस ने मोरबी पुल हादसे को लेकर भी आरोप लगाए हैं। साथ ही गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले में 11 दोषियों की रिहाई और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या को  असंवैधानिक करार दिया। कांग्रेस ने इसमें कहा कि गुजरात के पिछले तीन दशक "निरंतर जनविरोधी शासन और कुप्रबंधन" से प्रभावित रहे हैं। 

वोट को लेकर की अपील
साथ ही पार्टी ने गुजरात की जनता से आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को वोट देने की अपील की। कांग्रेस ने कहा कि  सभी लोग महात्मा गांधी और सरदार पटेल के गुजरात को फिर से गौरवान्वित करने के लिए उसे वोट दें। गौरतलब है कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहला चरण एक दिसंबर को और दूसरे चरण के चुनाव पांच दिसंबर को होंगे। वहीं मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed