Rajghat: 'महात्मा गांधी ने एक नए, अधिक न्यायपूर्ण बहुध्रुवीय विश्व के आकार लेने की आशा की थी', पुतिन का संदेश
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और स्मारक परिसर की अतिथि पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान उन्होंने एक संदेश भी लिखा है, जिसे रूसी विदेश मंत्रालय की तरफ से साझा किया गया है। इसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भावनात्मक संदेश लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
✍️ President #Putin signed the guestbook of the Raj Ghat memorial complex:
— MFA Russia 🇷🇺 (@mfa_russia) December 5, 2025
In many respects, one of the founders of modern India, the great philosopher & humanist Mahatma #Gandhi anticipated the new, more just multipolar world order that is taking shape.https://t.co/YDuMHz2Xup pic.twitter.com/QU4Cw3mCJA
यह भी पढ़ें - Putin India Visit in Photos: राष्ट्रपति भवन में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
चार साल बाद भारत दौरा
राष्ट्रपति पुतिन चार साल बाद भारत आए हैं और इस दौरान वे 23वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर वार्ता में शामिल हुए हैं। गुरुवार रात दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोटोकॉल से हटकर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया और उन्हें गले लगाया। दोनों नेता एक ही कार में पीएम आवास तक भी पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि 'भारत और रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है' और वह पुतिन का भारत में स्वागत कर खुश हैं।