सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP Leader Arvind Kejriwal dares PM Modi to hold assembly elections in Delhi

Politics: '10 सीट भी नहीं जीत पाएगी भाजपा', केजरीवाल ने पीएम मोदी को दी दिल्ली में चुनाव कराने की चुनौती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Tue, 17 Mar 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Politics: आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव कराने की चुनौती दी और दावा किया कि चुनाव में भाजपा दस सीट भी नहीं जीत पाएगी। उन्होंने आबकारी नीति पर कोर्ट के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी। पढ़िए रिपोर्ट-

AAP Leader Arvind Kejriwal dares PM Modi to hold assembly elections in Delhi
अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव कराने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर अभी चुनाव करा दिए जाएं तो भारतीय जनता पार्टी 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी, जबकि आप 60 से अधिक सीटें हासिल करेगी। 
Trending Videos


आबकारी नीति पर कोर्ट के फैसले पर क्या कहा?
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, आम आदमी पार्टी ने अग्निपरीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर ली है। उन्होंने कहा, आप का नेतृत्व अग्निपरीक्षा से निकलकर आया है। इतिहास गवाह है कि जब हम सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं, तो अग्निपरीक्षा देनी पड़ती है। सच्चाई के मार्ग पर चलना आसान नहीं है। आप को पिछले 4-5 वर्षों में बदनाम करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चुनाव के बाद कितनी बदली राज्यसभा की तस्वीर: किसकी सीटों में हुआ इजाफा, कौन से दल रहे नुकसान में? जानें

उन्होंने आगे कहा, हमारे ऊपर आरोप लगाया गया कि केजरीवाल ने शराब घोटाला कर दिया। हमें भ्रष्ट साबित करने की कोशिश की गई और हम पर छापेमारी की गई। इन्हें कहीं कुछ नहीं मिला। हमें बदनाम करके जेल में डाल दिया गया था। (दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री) मनीष सिसोदिया और (पूर्व मंत्री) सत्येंद्र जैन से कहा गया कि केजरीवाल को छोड़कर भाजपा में आ जाओ, लेकिन हमारा एक भी व्यक्ति नहीं टूटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed