फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP Sends One Lakh Complaint Letters to Goa CM Over Poor Road Conditions

Goa: आप का आरोप- गोवा की सड़कें बेहद खराब, मुख्यमंत्री को भेजे गए एक लाख शिकायत पत्र

Mon, 06 Oct 2025 03:53 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 06 Oct 2025 03:53 PM IST
सार

गोवा दौरे के अंतिम दिन केजरीवाल ने पार्टी कार्यालय के सामने एक टेंपो को झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें ये सभी पत्र रखे गए थे। यह टेंपो मुख्यमंत्री सावंत के निवास की ओर भेजा गया, ताकि पत्र उन्हें सौंपे जा सकें।

विज्ञापन
AAP Sends One Lakh Complaint Letters to Goa CM Over Poor Road Conditions
गोवा आप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) और इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गोवा सरकार पर सड़कों की अनदेखी का आरोप लगाया। आप ने खराब सड़कों का मुद्दा उठाते हुए राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को एक लाख शिकायत पत्र भेजे। इन चिट्ठियों में गोवा के नागरिकों के हस्ताक्षर होने का दावा किया गया है। इनमें सड़कों की दुर्दशा पर नाराजगी जताई गई है।
विज्ञापन


गोवा दौरे के अंतिम दिन केजरीवाल ने पार्टी कार्यालय के सामने एक टेंपो को झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें ये सभी पत्र रखे गए थे। यह टेंपो मुख्यमंत्री सावंत के निवास की ओर भेजा गया, ताकि पत्र उन्हें सौंपे जा सकें।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, “मुझे हमेशा बताया गया था कि गोवा की सड़कें खराब हैं, लेकिन अब मैंने खुद इस स्थिति का अनुभव किया है।” उन्होंने बताया कि अपनी यात्रा के पहले ही दिन उन्हें एक कार्यक्रम में पहुंचने में डेढ़ घंटे की देरी हुई क्योंकि गड्ढों से भरी सड़कों से बचने के लिए उन्हें लंबा रास्ता लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि गोवा में खराब सड़कों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने भाजपा चे बुरक नाम से अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत पार्टी को राज्य के एक लाख परिवारों से हस्ताक्षर मिलने का दावा किया गया है। उन्होंने कहा, “गोवा में साढ़े तीन लाख परिवार हैं, जिनमें से एक लाख ने इस अभियान पर हस्ताक्षर किए। यानी राज्य की एक-तिहाई आबादी ने इस मुद्दे पर आवाज उठाई है।”




मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे पत्र
आप नेताओं ने बताया कि सभी पत्र मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के निवास पर जाकर उन्हें व्यक्तिगत रूप से सौंपे जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि यह कदम गोवा की जनता की आवाज को सीधे सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी, गोवा आप अध्यक्ष अमित पालेकर, और विधायक वेंजी वीगास व क्रूज सिल्वा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed