{"_id":"6a85e3f7b86e30d2090157f4","slug":"abhijeet-dipke-tushar-gandhi-cjp-protest-patriotism-neet-movement-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपके से मिले महात्मा गांधी के परपोते: CJP नेता बोले- तुषार गांधी हमारे साथ खड़े, यह हमारी देशभक्ति का प्रमाण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दीपके से मिले महात्मा गांधी के परपोते: CJP नेता बोले- तुषार गांधी हमारे साथ खड़े, यह हमारी देशभक्ति का प्रमाण
Wed, 19 Aug 2026 10:42 PM IST
Devesh Tripathi
पीटीआई, छत्रपति संभाजीनगर
पीटीआई, छत्रपति संभाजीनगर
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:42 PM IST
सार
छत्रपति संभाजीनगर में तुषार गांधी से मुलाकात के बाद सीजेपी संयोजक अभिजीत दीपके ने आंदोलनकारियों पर लगाए जा रहे आरोपों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का समर्थन उनके आंदोलन के अहिंसक और देशभक्त स्वरूप को दर्शाता है। तुषार गांधी ने भी युवाओं की सक्रियता को आंदोलन की अहम उपलब्धि बताया और कहा कि सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर होना बदलाव का संकेत है।
विज्ञापन
तुषार गांधी से मिले अभिजीत दीपके
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ वर्गों की ओर से आंदोलनकारियों को राष्ट्रविरोधी, अराजकतावादी और हिंसक बताए जाने पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पलटवार किया है। अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा कि महात्मा गांधी का परिवार हमारे साथ खड़ा है और यह हमारी देशभक्ति का सबसे बड़ा प्रमाण है। वह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने आवास पर महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
दीपके ने कहा, "यह गर्व की बात है कि महात्मा गांधी का परिवार हमारे साथ खड़ा है। आंदोलन के दौरान हमें राष्ट्रविरोधी, अराजकतावादी और हिंसक लोग कहा गया। लेकिन आज तुषार गांधी हमारे साथ खड़े हैं। यह इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण है कि हम शांति पसंद करने वाले, अहिंसक और देशभक्त हैं। मुझे उम्मीद है कि हमारे खिलाफ आरोप लगाने वालों को आज जवाब मिल गया होगा।"
'महात्मा गांधी की विचारधारा, देश की आत्मा'
सीजेपी के संस्थापक ने आरोप लगाया कि जिस विचारधारा ने महात्मा गांधी की हत्या की, वह कई वर्षों से उनके विचारों को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, "लेकिन गांधीजी की विचारधारा इस देश की आत्मा है। हमारा आंदोलन इसलिए सफल हुआ क्योंकि हम महात्मा गांधी के रास्ते पर चले। हमने दिखाया है कि उनके विचार कभी खत्म नहीं हो सकते। पहले हमारी तुलना नेपाल और बांग्लादेश से की गई। लेकिन जैसा कि मैंने पहले कहा था, जब दुनिया गांधीजी से सीखती है तो हमें कहीं और देखने की जरूरत नहीं है।"
विज्ञापन
तुषार गांधी ने कहा कि तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं के आंदोलन की वास्तविक सफलता नहीं है। असली उपलब्धि यह है कि सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ा, जबकि पिछले 12 वर्षों में उसने ऐसा कभी नहीं किया। उन्होंने कहा, "मैं अधिकारों के लिए होने वाली हर लड़ाई में शामिल होता हूं। मैं यहां भी इसमें हिस्सा लूंगा, लेकिन यह जेन जी की लड़ाई है और मैं एक समर्थक के तौर पर भूमिका निभा सकता हूं।"
तुषार गांधी ने केंद्रीय मंत्री रिजिजू को लेकर क्या कहा?
तुषार गांधी के मुताबिक, जेनरेशन अल्फा ने भी अपने अधिकारों को लेकर सवाल उठाना शुरू कर दिया है और यह सीजेपी के आंदोलन का सफल परिणाम है। उन्होंने कहा, "सीजेपी की ओर से शुरू किए गए आंदोलन को महाराष्ट्र से समर्थन मिल रहा है। यहां जेनरेशन अल्फा भी अपनी समस्याओं को लेकर सवाल पूछ रहा है। सीजेपी की यह सबसे बड़ी सफलता है कि कोई सवाल उठा रहा है।"
बुधवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान किसी की जान नहीं गई, जबकि कांग्रेस सरकारों के दौरान पुलिस गोलीबारी में कई लोग मारे गए थे। रिजिजू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तुषार गांधी ने उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि किरेन रिजिजू यह बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वह सरकार के प्रतिनिधि हैं। हमें युवाओं के धैर्य की सराहना करनी चाहिए। अगर किरेन रिजिजू हमें यह बताना चाहते हैं कि आंदोलन के दौरान पुलिस ने हिंसा नहीं की, तो वह झूठ बोल रहे हैं।"