फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adopted a child, then saluted: Tamil Nadu CM's different side seen on stage; who is the child in the video?

बच्चे को गोद लिया, फिर किया सैल्यूट: तमिलनाडु के सीएम का मंच पर दिखा बदला रूप, वीडियो में दिखा बच्चा कौन?

Tue, 11 Aug 2026 02:55 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, चेन्नई
एएनआई, चेन्नई Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 11 Aug 2026 02:55 PM IST
सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज में आयोजित ‘नशा-मुक्त तमिलनाडु’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पुलिस की वर्दी पहने एक बच्चे को मंच पर बुलाकर गोद में उठाया और सैल्यूट किया। बच्चे ने भी जवाब में मुख्यमंत्री को सैल्यूट किया। 

विज्ञापन
Adopted a child, then saluted: Tamil Nadu CM's different side seen on stage; who is the child in the video?
मुख्यमंत्री विजय अलग अंदाज में दिखे - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय मंगलवार को एक अलग अंदाज में दिखे। दरअसल, वे चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज में आयोजित राज्य-स्तरीय ‘नशा-मुक्त तमिलनाडु’ कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां वे पुलिस की वर्दी पहने एक बच्चे को मंच पर बुलाया और उसे अपनी गोद में उठा लिया। इसके बाद जब बच्चा वापस जा रहा था, तो मुख्यमंत्री विजय ने उसे सैल्यूट किया, जिसके जवाब में बच्चे ने भी उन्हें सैल्यूट किया। 

विज्ञापन


पुलिस की वर्दी पहने बच्चा कौन था?
असल में मुख्यमंत्री विजय के कार्यक्रम में पुलिस की वर्दी पहने यह बच्चा रामनाथपुरम जिले के पुलिस अधीक्षक ( एसपी  चंडीश का बेटा है। वह अपने पिता की तरह ही खाकी वर्दी पहनकर इस बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुआ। 
विज्ञापन

 



बता दें कि मुख्यमंत्री विजय ने राज्य भर के सभी स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को नशा-मुक्त तमिलनाडु के लिए सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने छात्रों और युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने राज्य को तरक्की की राह पर ले जाने में मदद करें। मुख्यमंत्री विजय ने इस बात पर जोर दिया कि नशीले पदार्थों के सेवन पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। उन्होंने राज्य के लोगों से नशे से दूर रहने का आग्रह किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed