{"_id":"69c02af176b4672ba80f176b","slug":"after-bengal-victory-delhi-will-be-next-step-says-west-bengal-cm-mamata-banerjee-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal Election 2026: 'बंगाल में जीत के बाद अगला पड़ाव दिल्ली', सीएम ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal Election 2026: 'बंगाल में जीत के बाद अगला पड़ाव दिल्ली', सीएम ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी एलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Pavan
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
सार
West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि बंगाल में जीत के बाद पार्टी का अगला लक्ष्य दिल्ली की राजनीति होगी। उन्होंने एलपीजी गैस की कमी को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार गैस देने में असफल है, लेकिन चुनाव के समय पैसे बांट रही है।
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी टीएमसी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी बंगाल में जीत हासिल करती है, तो अगला लक्ष्य दिल्ली की राजनीति में कदम बढ़ाना होगा। ममता बनर्जी ने इस दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या राम मंदिर जाने की अनुमति इसलिए नहीं दी गई क्योंकि वह आदिवासी समुदाय से आती हैं।
यह भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा अपडेट: चुनाव आयोग कल जारी करेगा पूरक मतदाता सूची, 27 लाख मामलों का हुआ निपटारा
LPG गैस संकट के बीच भाजपा पर हमलावर
एलपीजी गैस की कमी के मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा को घेरा और तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के समय सरकार गैस तो नहीं दे पा रही, लेकिन पैसे देने में पीछे नहीं रहती। सीएम ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की और कहा कि चुनाव में कई बाहरी लोग लाए गए हैं, लेकिन टीएमसी शांतिपूर्ण चुनाव चाहती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके दो कार्यकर्ताओं को सिर्फ 'जय बांग्ला' नारा लगाने के कारण गिरफ्तार किया गया।
SIR में नाम कटने वालों को देंगे कानूनी मदद- ममता बनर्जी
इसके अलावा, उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटेगा या जिन्हें किसी तरह की परेशानी होगी, पार्टी उन्हें कानूनी मदद देगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव से पहले तीन दिनों में 50 से ज्यादा अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, जिससे आम लोग असहाय हो गए हैं। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया।
यह भी पढ़ें - Election 2026: बंगाल चुनाव में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ गठबंधन का किया एलान
ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच फिर मुकाबला
बता दें कि, पश्चिम बंगाल में 294 सीटों के लिए चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे और 4 मई को नतीजे आएंगे। सीएम ममता बनर्जी इस बार भी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी, जहां उनका मुकाबला भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से होगा।
संबंधित वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन