फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Goa chief minister Pramod Sawant more leaders complain of threat text messages police register FIR

गोवा: मुख्यमंत्री के बाद अब कई और नेताओं को मिली धमकी, पुलिस से की शिकायत

Sun, 08 Nov 2020 08:48 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 08 Nov 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
After Goa chief minister Pramod Sawant more  leaders complain of threat text messages police register FIR
Goa CM Pramod Sawant - फोटो : ANI

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कसे एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकी भरे और आपत्तिजनक भाषा वाले फोन संदेश आ रहे थे। इसे लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को मामला दर्ज कराया था। वहीं अब गोवा पुलिस को कई अन्य नेताओं से भी इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी कि गोवा फॉरवर्ड पार्टी के उपाध्यक्ष दुर्गादास कामत और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व नेता प्रणव सावरदेकर ने भी क्रमश: पोंडा और कुरचोरेम थानों में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें उसी नंबर से फिरौती मांगने संबंधी संदेश भेजे गए हैं।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 504 (उकसाना), 506 (आपराधिक धमकी), 507 (आपराधिक धमकी) और 384 (जबरन वसूली) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 लाख नहीं देने पर जान से मारने की धमकी 
बता दें कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत के पर्सनल मोबाइल फोन पर किसी शख्स ने मैसेज भेजकर 50 लाख रुपयों की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर उसने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसको लेकर पणजी टाउन पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।


ब्रिटेन और खाड़ी देशों से आ रहे मैसेज 
पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री को दो महीने पहले धमकी मिलनी शुरू हुई थी। उन्होंने इन कॉल्स को नजरअंदाज किया और फोन काट देते थे। इसके बाद आरोपी ने मैसेज भेजना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री के दफ्तर की ओर से कहा गया है कि ब्रिटेन और खाड़ी के देशों से फोन किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि सावंत को भेजे गए मैसेज में उनके और परिवार के खिलाफ गालियां भी लिखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed