सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM Imtiaz Jaleel said he would cut off hand of anyone who touches Muslim women with ill intent

Hijab Row: 'मुस्लिम महिलाओं को गलत नजर से छूने वाले का हाथ काट दूंगा', हिजाब विवाद पर AIMIM नेता का तीखा बयान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना Published by: लव गौर Updated Sat, 03 Jan 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Hijab Row: हिजाब विवाद के बीच एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने तीखा बयान दिया है। जालना में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए इम्तियाज जलील ने कहा कि अगर किसी ने मुस्लिम महिलाओं को गलत इरादे से छूने की हिम्मत की, तो मैं उसका हाथ काट दूंगा।

AIMIM Imtiaz Jaleel said he would cut off hand of anyone who touches Muslim women with ill intent
एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील - फोटो : Insta-Imtiaz Jaleel
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुस्लिम महिला से जुड़े हिजाब विवाद के बाद एक बार फिर इस मामले पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के वरिष्ठ नेता इम्तियाज जलील ने तीखा बयान दिया है। महाराष्ट्र के जालना शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जलील ने कहा कि "अगर कोई भी शख्स किसी मुस्लिम बहन को गलत नीयत से छूने की हिम्मत करेगा, तो मैं उसका हाथ काट दूंगा।"
Trending Videos


नीतीश कुमार और संजय निषाद पर निशाना
यह बयान उस विवाद के बीच आया है, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला के चेहरे से हिजाब हटाने की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के एक मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी सामने आई थी। इम्तियाज जलील ने सीधे तौर पर नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि एक यूपी मंत्री ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि संजय निषाद ने हिजाब विवाद पर कहा था, “अगर उन्होंने कहीं और छू लिया होता तो क्या होता?” हालांकि बाद में निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: 'अजित पवार की एनसीपी का शरद पवार से विलय हो', संजय राउत ने महायुति छोड़ने की दी सलाह

शुक्रवार को एक सभा को संबोधित करते हुए जलील ने तथाकथित सेक्युलर पार्टियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'जो पार्टियां खुद को सेक्युलर कहती हैं, वे गुंडों और आपराधिक तत्वों का समर्थन करने में नहीं हिचकिचातीं, लेकिन मुसलमानों के साथ खड़े होने या उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देने में पीछे हट जाती हैं।' उन्होंने आरोप लगाया कि यही पार्टियां AIMIM को सांप्रदायिक और अछूत बताती हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वे नहीं चाहतीं कि मुसलमान नेतृत्व की भूमिका में उभरें।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Civic Polls: 'भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से पहले करें आत्ममंथन'; भाजपा ने अजित पवार पर किया पलटवार

शिवसेना-भाजपा पर कसा तंज 
इम्तियाज जलील 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों में AIMIM के 17 उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट के उस बयान पर भी तंज कसा, जिसमें उन्होंने मकर संक्रांति के चलते AIMIM के ‘पतंग’ चुनाव चिन्ह पर रोक लगाने की मांग की थी। हल्के-फुल्के अंदाज में जलील ने शिवसेना और भाजपा नेताओं से अपील की है कि वे अगले एक महीने तक 'घड़ी' न पहनें। यह टिप्पणी उन्होंने महायुति की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के ‘घड़ी’ चुनाव चिन्ह पर कटाक्ष करते हुए की।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed