{"_id":"698d4a2c129a5306ff02d5bb","slug":"air-india-ahmedabad-plane-crash-pilot-intentionally-shut-fuel-switches-italian-media-report-big-claim-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:04 AM IST
विज्ञापन
सार
अहमदाबाद एअर इंडिया हादसे पर इटली के एक अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि विमान के पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए, जिससे विमान क्रैश हुआ। हालांकि भारतीय जांच एजेंसियों ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है और अभी यह सिर्फ दावा सिर्फ कयासों पर आधारित है।
एअर इंडिया विमान हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
एअर इंडिया हादसे की जांच चल रही है। इस बीच इटली की एक मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय जांचकर्ता जो अंतिम रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, उसमें विमान हादसे की वजह पायलट द्वारा जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद करने को बताया गया है। इटैलियन न्यूज पेपर कोरिएरे डेला सेरा ने बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट में पश्चिमी एविएशन एजेंसियों से जुड़े अपने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है।
मीडिया रिपोर्ट में कॉकपिट में वॉयस रिकॉर्डिंग के आधार पर किया गया दावा
एअर इंडिया का विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बीते साल 12 जून को हादसे का शिकार हो गया था। अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान क्रैश हो गया था। हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी। जिनमें से विमान में सवार 242 यात्रियों और क्रू सदस्यों में से 241 और मेडिकल हॉस्टल के 19 लोग शामिल थे। विमान टेक ऑफ होने के 32 सेकंड बाद ही क्रैश होकर एक मेडिकल हॉस्टल की बिल्डिंग पर गिर गया था।
Trending Videos
मीडिया रिपोर्ट में कॉकपिट में वॉयस रिकॉर्डिंग के आधार पर किया गया दावा
- मीडिया रिपोर्ट, जांच रिपोर्ट के उस तथ्य पर आधारित है, जिसमें कहा गया है कि विमान में कोई तकनीकी खामी नहीं मिली है।
- साथ ही विमान के कॉकपिट में वॉयस रिकॉर्डिंग के आधार पर यह माना जा रहा है कि पायलट ने ही फ्यूल स्विच बंद किए।
- हालांकि अभी तक भारत के एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। न ही इस दावे की अभी कोई पुष्टि की गई है।
- रिपोर्ट में इस बात की भी स्पष्ट जानकारी नहीं है कि किन परिस्थितियों में पायलट ने स्विच जानबूझकर बंद किए। रिपोर्ट में मुख्य संदिग्ध विमान के कमांडर सुमित सभरवाल को बताया गया है। पायलट सुमित सभरवाल की भी विमान हादसे में मौत हो गई थी।
- भारतीय पायलट एसोसिएशन और पायलट सुमित सभरवाल का परिवार इस दावे को पहले ही नकार चुका है और इनका कहना है कि हादसे की जिम्मेदारी पायलट पर डालने की सोची समझी साजिश रची जा रही है।
- पायलट एसोसिएशन और पायलट सुमित सभरवाल के परिवार ने विमान बनाने वाली कंपनी, एयरलाइन और अन्य तथ्यों की विस्तृत जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिसंबर में एएआईबी के भारतीय जांचकर्ता वॉशिंगटन गए थे, जहां उन्होंने विमान के ब्लैक बॉक्स की जांच की थी। इसमें सबसे ज्यादा फोकस वॉयस रिकॉर्डिंग पर था। इसके आधार पर मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि एक पायलट ने ही जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किया।
- अमेरिकी विशेषज्ञों का कहना है कि बोइंग 787 में ऐसा कभी नहीं हुआ कि दोनों इंजन एक साथ बंद हुए हो और यह सिर्फ जानबूझकर या एक्सीडेंट की स्थिति में ही हो सकता है।
- जांच में ये भी पता चला कि पहले विमान का बांया इंजन बंद हुआ और फिर दांया। पायलट सीट पर बांयी तरफ कैप्टन सुमित सभरवाल ही बैठे हुए थे और दांयी तरफ कैप्टन क्लाइव कुंदर।
- कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से पता चला कि एक पायलट ने पूछा 'तुमने इंजन बंद क्यों किए?' इस पर दूसरा पायलट जवाब देता है कि 'मैंने नहीं किए'।
एअर इंडिया का विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बीते साल 12 जून को हादसे का शिकार हो गया था। अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान क्रैश हो गया था। हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी। जिनमें से विमान में सवार 242 यात्रियों और क्रू सदस्यों में से 241 और मेडिकल हॉस्टल के 19 लोग शामिल थे। विमान टेक ऑफ होने के 32 सेकंड बाद ही क्रैश होकर एक मेडिकल हॉस्टल की बिल्डिंग पर गिर गया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन