सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India's Newark-bound plane returns to Mumbai following technical issue

Air India: मुंबई से अमेरिका जा रहे विमान में आई तकनीकी खराबी, तीन घंटे बाद वापस लौटा; हुई सरक्षित लैंडिंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 22 Oct 2025 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के नेवार्क जाने वाला एअर इंडिया का एक विमान बुधवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण मुंबई लौट आया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। 
 

Air India's Newark-bound plane returns to Mumbai following technical issue
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुंबई से नेवार्क जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान को बुधवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण मुंबई वापस लौटना पड़ा। यह उड़ान बोइंग 777 विमान से संचालित की जा रही थी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के अनुसार, विमान ने बुधवार तड़के लगभग 1:50 बजे उड़ान भरी थी और तीन घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद मुंबई वापस लौट आया।

Trending Videos


एअर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विमान ने 1.15 बजे उड़ान भरी थी और इसके बाद विमान को सुबह 5:30 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर लौट आया। 22 अक्टूबर को मुंबई से नेवार्क जा रही उड़ान AI191 के चालक दल ने संभावित तकनीकी समस्या का पता चला। जिसके बाद चालक दल ने एहतियातन विमान को वापस मुंबई लौटाने का निर्णय लिया। विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया है और अब उसकी तकनीकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एअरलाइन ने बताया कि AI191 और AI144 (नेवार्क से मुंबई लौटने वाली उड़ान) दोनों को रद्द कर दिया गया है। मुंबई में सभी प्रभावित यात्रियों के लिए होटल की व्यवस्था की गई है और उन्हें एअर इंडिया या अन्य एयरलाइंस की वैकल्पिक उड़ानों में समायोजित किया गया है।

हालांकि यात्रियों की कुल संख्या का खुलासा नहीं किया गया। एयरलाइन ने यह भी बताया कि नेवार्क से उड़ान भरने वाली AI144 के यात्रियों को रद्दीकरण की जानकारी दे दी गई है और उन्हें वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था में सहायता प्रदान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed