सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Air India temporarily cancels all its Dubai flights, decision taken due to security reasons

Air India: एअर इंडिया ने अपनी दुबई की सभी उड़ानें अस्थायी तौर पर रद्द की, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 16 Mar 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार

एयर इंडिया ने सोमवार को अपने सभी दुबई उड़ानों को रद्द कर दिया है। दरअसल दुबई एयरपोर्ट पर सुबह आग लगी गई थी। इसके बाद से सुरक्षा कारणों की वजह से यह फैसला लिया गया है। 

Air India temporarily cancels all its Dubai flights, decision taken due to security reasons
एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच एयर इंडिया ने सोमवार को अपने सभी दुबई उड़ानों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी, रस अल खैमाह और शारजाह के लिए निर्धारित उड़ानें पहले की तरह जारी रहेंगी।

Trending Videos


एयर इंडिया ने एक्स पर लिखा, "दुबई में उड़ान संचालन निलंबित। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने हवाई अड्डे से आने-जाने वाली सभी उड़ान सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इस वजह से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई आने-जाने वाली उड़ानें आज के लिए रद्द कर दी गई हैं..."

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- 'ईरान से हमारी दोस्ती': जयशंकर बोले- भारतीय झंडे वाले जहाजों को छोड़ने के लिए कोई समझौता नहीं, पुराना सहयोग


सोमवार को एक फ्लाइट वापस लौटी 
बता दे कि तिरुवनंतपुरम से दुबई जाने वाली अमीरात की एक फ्लाइट सोमवार को गंतव्य हवाई अड्डे पर सुरक्षा संबंधी घटना की सूचना मिलने के बाद वापस लौट आई। दरअसल दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बंद होने के बाद अमीरात की टीआरवी-डीएक्सबी उड़ान बीच रास्ते से ही लौट आई। यह विमान तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। 353 यात्रियों और 19 चालक दल के सदस्यों वाली यह उड़ान सुबह 4.40 बजे रवाना हुई और सुबह 8.40 बजे वापस लौटी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को टर्मिनल पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

 

इससे पहले, अमीरात की एक अन्य उड़ान, ईके533, जो सुबह 4.30 बजे 325 लोगों को लेकर कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी, दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अचानक बंद होने के कारण वापस लौट आई और कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरी।


यह भी पढ़ेंOdisha: ओडिशा अग्निकांड पर राष्ट्रपति-PMO ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख की सहायता राशि का एलान

क्यों रद्द किया उड़ान
दरअसल, दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के आसपास एक ड्रोन से संबंधित घटना के कारण आग लग गई है। इस हमले के बाद सुरक्षा के तौर पर कई सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। दुबई पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट रोड और एयरपोर्ट टनल को फिलहाल बंद कर दिया गया है। वहीं, वाहन चालकों से दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में आपातकालीन राहत और बचाव कार्य जारी है, इसलिए ट्रैफिक को वहां से हटाया गया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed