{"_id":"6a0415ae4b27c649d603ed68","slug":"amit-shah-convoy-reduction-fuel-saving-campaign-india-ev-vehicles-government-resource-management-pm-modi-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंधन बचत की कवायद तेज: गृह मंत्री अमित शाह ने घटाया काफिले का आकार, PM की अपील के बाद आधे से भी कम किए वाहन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईंधन बचत की कवायद तेज: गृह मंत्री अमित शाह ने घटाया काफिले का आकार, PM की अपील के बाद आधे से भी कम किए वाहन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: अमन तिवारी
Updated Wed, 13 May 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम एशिया संकट के बीच ईंधन बचत और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए पीएम मोदी के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या कम कर दी है। सरकार का कहना है कि इस कदम से सुरक्षा से समझौता किए बिना संसाधनों की बचत संभव होगा।
अब अमित शाह ने घटाया काफिले का आकार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने काफिले में शामिल होने वाली गाड़ियों की संख्या को घटाकर अब आधा से भी कम कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के संकट के बीच ईंधन बचाने और संसाधनों का सही इस्तेमाल करने के लिए सात अपील की थीं। इसी सिलसिले में यह फैसला लिया है।
ईंधन बचत पर जोर
सरकार अब इस बात पर जोर दे रही है कि सुरक्षा के सभी जरूरी नियमों का पालन करते हुए भी संसाधनों की बचत की जा सकती है। गृह मंत्री अमित शाह के काफिले से गाड़ियां कम करने का फैसला इसी कोशिश का हिस्सा है। इससे उनकी सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि ईंधन के अनावश्यक खर्च को रोका जा सकेगा।
पीएम की अपील के बाद हुआ बदलाव
यह बदलाव प्रधानमंत्री मोदी के उस कदम के बाद आया है, जिसमें उन्होंने हाल ही में गुजरात और असम की यात्रा के दौरान अपने काफिले को छोटा कर दिया था। प्रधानमंत्री के लिए तय सुरक्षा नियमों का पूरा ध्यान रखते हुए भी उनके काफिले की गाड़ियों की संख्या कम रखी गई थी।
ये भी पढ़ें: PM Reduces Convoy Size: देशवासियों से अपील के बाद पीएम मोदी ने अपने काफिले का आकार घटाया, ई-वाहन शामिल होंगे
प्रधानमंत्री ने की थी अपील
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में दिए अपने भाषण के तुरंत बाद यह नियम लागू करने का मन बना लिया था। उन्होंने देश के नागरिकों से अपील की थी कि वे आयात किए जाने वाले ईंधन पर अपनी निर्भरता कम करें। इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। प्रधानमंत्री के इस आह्वान के बाद ही अमित शाह ने भी अपने काफिले को छोटा करने का निर्णय लिया।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को एक और निर्देश दिया। उन्होंने कहा है कि उनके काफिले में जहां भी संभव हो, वहां इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) का उपयोग किया जाए। खास बात यह है कि इसके लिए कोई भी नई गाड़ी नहीं खरीदी जाएगी, बल्कि उपलब्ध संसाधनों का ही उपयोग होगा।
सिकंदराबाद में प्रधानमंत्री ने देशभक्ति की नई परिभाषा दी। उन्होंने कहा कि देशभक्ति सिर्फ सीमा पर जान देने का नाम नहीं है। आज के समय में जिम्मेदारी से रहना और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करना भी सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के अधिक इस्तेमाल की अपील की। इसके अलावा, उन्होंने खाने के तेल और रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने पर भी जोर दिया, ताकि देश का पैसा बाहर न जाए और देश सशक्त हो।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन