सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah govt committed for development and prosperity of country now people feel proud in being Indian

Amit Shah: 'सरकार देश के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध'; गृह मंत्री बोले- भारतीय होने पर अब लोगों को गर्व

अमर उजाला ब्यूरो। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 28 May 2025 09:13 AM IST
विज्ञापन
सार

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, सरकार देश के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मोदी के 11 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम में कहा कि भारतीय होने पर अब लोग गर्व करते हैं।

Amit Shah govt committed for development and prosperity of country now people feel proud in being Indian
केंद्रीय गृहमंत्री मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब तक का शासनकाल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने 11 साल पूरे कर लिए हैं। गुजरात का बेटा देश के विकास, आर्थिक वृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाया गया है।

Trending Videos


भारतीय होने पर गर्व महसूस होता है
गृह मंत्री शाह ने यहां माधवबाग लक्ष्मीनारायण मंदिर की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुजराती में दिए गए संबोधन में कहा कि जो लोग एक चुटकी सिंदूर की कीमत नहीं जानते थे, उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के जरिये यह अच्छी तरह समझा दिया गया है। गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने लोगों को भारतीय होने पर गर्व महसूस कराया है और विदेशों में भारतीय पासपोर्ट का महत्व बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के कार्यकाल में इच्छाशक्ति
शाह ने कहा कि यह दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का ही नतीजा है कि मोदी के कार्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर और काशी विश्वनाथ गलियारे का निर्माण हुआ। उन्होंने मुंबई के मध्य स्थित माधवबाग लक्ष्मीनारायण मंदिर के संचालन में न्यासियों के प्रयासों की सराहना की। शाह ने कहा कि संस्था में समाज सेवा की भावना है, जिसने इसे सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बना दिया है।

सावरकर के लिखे गीत को पुरस्कार
शाह ने स्वतंत्रता सेनानी वीडी सावरकर के लिखे देशभक्ति गीत अनादि मी, अनंत मी को मंगलवार को पहला छत्रपति संभाजी महाराज राज्य प्रेरणा गीत पुरस्कार प्रदान किया। महाराष्ट्र सरकार की ओर से प्रदान किया गया यह पुरस्कार स्वातंत्र्यवीर सावरकर फाउंडेशन की ओर से दिवंगत हिंदुत्व विचारक के पोते रंजीत सावरकर ने ग्रहण किया। पुरस्कार में दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक स्मृति चिह्न शामिल है। समारोह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास पर आयोजित किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed