सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah on inaugurated the famous Santosh Mitra Square Durga Puja pandal in Kolkata News In Hindi

Kolkata: '2026 चुनाव के बाद ‘सोनार बांग्ला’ बनेगा बंगाल', दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन में बोले अमित शाह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 26 Sep 2025 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करते हुए बंगाल और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि 2026 के चुनावों के बाद बंगाल में ऐसी सरकार बने जो राज्य को फिर से ‘सोनार बांग्ला’ बनाए।

Amit Shah on inaugurated the famous Santosh Mitra Square Durga Puja pandal in Kolkata News In Hindi
कोलकाता में अमित शाह ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता के मशहूर संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने बंगाल और देशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि नौ दिनों तक चलने वाला शक्ति की उपासना का यह पर्व आज पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया है। साथ ही उन्होंने इस दौरान मां दुर्गा से प्रार्थना की कि 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद बंगाल में ऐसी सरकार बने, जो राज्य को फिर से ‘सोनार बांग्ला’ (स्वर्णिम बंगाल) बना सके।

Trending Videos


गृह मंत्री ने कहा कि नवरात्रि और दुर्गा पूजा अब सिर्फ बंगाल और भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसे पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल की ये महान परंपरा अब वैश्विक पहचान बन चुकी है। पूरे नौ दिन राज्य में शक्ति की उपासना होती है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व बंगाल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए और राज्य के विकास के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Tamil Nadu: 'DMK सरकार की योजनाओं को खत्म करने की सोच भी नहीं सकते विपक्षी, विरोध करेगी जनता', उदयनिधि का बयान

बारिश से हुई मौतों पर जताया दुख
इस दौरान शाह ने दुर्गा पूजा की शुरुआत में हुई भारी बारिश और हादसों पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा, “त्योहार की शुरुआत एक दुखद घटना से हुई, जहां 10 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। मैं उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। गौरतलब है कि 23 सितंबर को कोलकाता और आसपास के इलाकों में मूसलधार बारिश से कम से कम 11 लोगों की मौत हुई थी।

ये भी पढ़ें:- आंध्र प्रदेश विधानसभा में बवाल: बालकृष्ण ने पूर्व सीएम जगन रेड्डी पर की विवादित टिप्पणी, YSRCP ने किया पलटवार

विद्यासागर को श्रद्धांजलि
इसके सात ही इस मौके पर शाह ने महान समाज सुधारक और शिक्षाविद ईश्वरचंद्र विद्यासागर को उनकी जयंती पर याद किया। उन्होंने कहा कि विद्यासागर जी ने बंगाल ही नहीं, पूरे भारत में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया, खासकर महिलाओं की शिक्षा के लिए। उन्होंने अपना जीवन बंगाली भाषा और संस्कृति के लिए समर्पित किया। इसके साथ ही अमित शाह ने सॉल्ट लेक स्थित ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर (ईजेडसीसी) में भाजपा समर्थित पश्चिम बंगा संस्कृति मंच के दुर्गा पूजा पंडाल का भी उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed