सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah releases chargesheet against Mamata government TMC retaliates with women safety in BJP ruled states

पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान: BJP ने जारी की ममता सरकार की चार्जशीट, जवाब में टीएमसी का आरोप-पत्र से पलटवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 28 Mar 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा की ओर से ममता सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी किए जाने के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इसे लेकर दोनों प्रमुख दल टीएमसी और भाजपा एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगा रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने पलटवार कर भाजपा के चुनावी दावों और शासन शैली पर निशाना साधा है।

Amit Shah releases chargesheet against Mamata government TMC retaliates with women safety in BJP ruled states
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने साधा भाजपा पर निशाना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ 'आरोप-पत्र' जारी किया। अब इस पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पलटवार करते हुए भाजपा के खिलाफ 'चार्जशीट' जारी की है। 
Trending Videos


तृणमूल कांग्रेस ने न केवल भाजपा-शासित राज्यों में महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए, बल्कि मणिपुर में जातीय हिंसा और बंगाल में डिटेंशन कैंप मॉडल लागू करने की भाजपा की कथित मंशा पर भी तीखा हमला बोला। टीएमसी के इस आरोप-पत्र का नाम 'मोटा भाई-जवाब चाई' रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Elections: CM एमके स्टालिन ने DMK प्रत्याशियों की सूची जारी की; 234 में 164 सीटों पर लड़ेगी पार्टी

मणिपुर तीन साल से खून से लथपथ :टीएमसी
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मणिपुर में हुई जातीय हिंसा पर अमित शाह से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि यह पूर्वोत्तर राज्य पिछले तीन वर्षों से 'खून से लथपथ' है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा बंगाली और बांग्लादेशियों के बीच की लकीर को धुंधला करना चाहती है, ताकि वह असम की तर्ज पर बनाए गए अपने नफरत भरे डिटेंशन कैंप मॉडल को बंगाल में भी लागू कर सके।

महुआ मोइत्रा ने अमित शाह की पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ 'चार्जशीट' पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "आपने हर बंगाली को अपराधी घोषित कर दिया है। आप इसे चार चरणों में करते हैं: पहले आप हमारा अपमान करते हैं, फिर आप हमें वंचित करते हैं, फिर आप हमें अपराधी बनाते हैं, और फिर आप हमें परेशान करते हैं।"



ईडी पर भी खड़े किए सवाल
मोइत्रा ने यह भी आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गृह मंत्री के अधीन काम करता है। उन्होंने बताया कि ईडी ने लगभग 6,000 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 98% विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि केवल 25 लोगों को दोषी ठहराया गया है, जो 0.42% की दर है।

ये भी पढ़ें: Kerala Election: केरल में चुनाव से पहले सियासी संग्राम तेज, कांग्रेस नेता सतीशन पर आरएसएस से मदद लेने का आरोप

टीएमसी सांसद ने बंगाली लोगों के गौरव का मुद्दा उठाते हुए कहा, "बंगाली एक बहुत गौरवान्वित जाति है। हमने अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया। गुजराती कौन थे? काला पानी में मारे गए और कैद किए गए लोगों के नामों में 68% बंगाली थे, उसके बाद पंजाबी थे। क्या आप मुझे वहां मौजूद किसी भी गुजराती का नाम बता सकते हैं, सिवाय आपके बड़े नायक वीर सावरकर के, जो केवल बैठकर माफी पत्र लिखना चाहते थे?" 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed