{"_id":"69c4a3655b903867d50b721a","slug":"andhra-pradesh-bus-accident-many-burnt-alive-in-prakasam-district-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bus Fire Accident: आंध्र प्रदेश में बड़ी दुर्घटना, लॉरी से टकराई बस; हादसे में 14 लोगों की मौत, कई जिंदा जले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bus Fire Accident: आंध्र प्रदेश में बड़ी दुर्घटना, लॉरी से टकराई बस; हादसे में 14 लोगों की मौत, कई जिंदा जले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मार्कपुरम
Published by: Devesh Tripathi
Updated Thu, 26 Mar 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
सार
आंध्र प्रदेश में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पुलिस ने जानकारी दी है कि हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस और एक लॉरी में भिड़ंत हो गई, जिसकी वजह से बस में आग लगी। इस आग में कई लोगों की जलकर मौत हो गई।
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले के रायवरम के पास गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में स्लैब खदानों के पास एक निजी ट्रैवल बस की टिपर लॉरी से टक्कर हो गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
मार्कपुरम डीएसपी हर्षवर्धन राजू ने हादसे के बारे में बताते हुए कहा कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस जगित्याला से कालिगिरी जा रही थी। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
ये भी पढ़ें: West Asia Conflict: 'पाकिस्तान मध्यस्थ नहीं, सिर्फ पोस्टमैन है', एमजे अकबर ने भारत को बताया बराबरी वाला देश
कई यात्री जिंदा जले, घायल अस्पताल में भर्ती
डीएसपी राजू के अनुसार, आशंका है कि इस घटना में कई यात्री जिंदा जल गए हैं। उन्होंने बताया कि यह हादसा गुरुवार की सुबह हुआ। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि भीषण टक्कर की वजह से ही बस में आग लग गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, शवों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।
सीएम नायडू ने जताया हादसे पर दुख
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मार्कपुरम जिले के रायवरम के पास हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना में बस में सवार कई यात्रियों के जलकर मर जाने पर शोक जताया। उन्होंने अधिकारियों से बात की और घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज देने और घटना की जांच के लिए निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें: Akshardham: दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में ऐतिहासिक पल आज, 108 फीट ऊंची नीलकंठ वर्णी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरिकृष्णा ट्रैवल्स की एक बस तेलंगाना राज्य के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। सीएन नायडू ने अधिकारियों को हादसे के कारणों की व्यापक जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन