{"_id":"5f7424e08ebc3e9bb02fd7e9","slug":"anurag-kashyap-payal-ghosh-case-mumbai-police-summons-film-director-anurag-kashyap-to-appear-versova-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायल घोष मामला: अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, निर्देशक की बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पायल घोष मामला: अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, निर्देशक की बढ़ीं मुश्किलें
Wed, 30 Sep 2020 11:58 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
पायल घोष और अनुराग कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष के साथ यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को पायल घोष के साथ कथित यौन शोषण के मामले में कल सुबह 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज कराया है। पायल लगातार उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं, अब मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए अनुराग कश्यप को समन भेजा है।
विज्ञापन
Mumbai Police summons film director Anurag Kashyap (in file photo) asking him to appear at Versova Police station tomorrow at 11 am, in connection with the alleged sexual assault against actor Payal Ghosh. pic.twitter.com/JLnlgO6Pzb
— ANI (@ANI) September 30, 2020
बता दें कि पायल घोष ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी। उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अभी तक निर्देशक की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है।
पायल घोष की लड़ाई में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले आवाज उठा रहे हैं। अठावले ने मुंबई पुलिस से अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्हेंने कहा कि अगर मुंबई पुलिस जल्द ही अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करती वो धरने पर बैठेंगे।
बॉलीवुड अभिनेत्री ने 19 सितंबर को ट्वीट कर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई थी। पायल घोष ने कहा था कि 'पहले मैं अपने मैनेजर के साथ उनसे (अनुराग कश्यप) मिली। फिर उसके बाद मैं उनके घर जाकर मिली। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से मुलाकात की थी। उनका व्यवहार देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा था लेकिन जब दूसरे दिन उन्होंने अपने घर बुलाया तो कुछ चीजें ठीक नहीं हुईं मेरे साथ। इसी बारे में मैने बात की।'
पायल के आरोपों को अनुराग कश्यप ने खारिज कर दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी थी। उन्होंने लिखा था, 'क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।'