सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   anurag thakur rahul gandhi attack india ai impact summit Youth Congress protest political controversy

अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला: बोले- विदेशी ताकतों के इशारे पर चल रही कांग्रेस, देश से माफी मांगें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 24 Feb 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं। यह बयान एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद आया। ठाकुर ने कहा कि राहुल देश में अराजकता फैला रहे हैं और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

anurag thakur rahul gandhi attack india ai impact summit Youth Congress protest political controversy
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा के लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी देश-विरोधी और विदेशी ताकतों के कहने पर काम कर रहे हैं। ठाकुर का यह बयान हाल ही में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए हंगामे के बाद आया है।
Trending Videos


क्या है मामला?
मामले में कुछ दिन पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट हो रहा था, जिसमें देश विदेश की कई बड़ी हस्तियों और नेताओं ने हिस्सा लिया था। वहां यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने घुसकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बेरोजगारी, महंगाई और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले भाजपा नेता?
इस प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी देश की छवि खराब कर रहे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, राहुल गांधी देश-विरोधी ताकतों के प्रवक्ता बन गए हैं। वे भारत-विरोधी एजेंडा चलाते हैं और नकारात्मक राजनीति को बढ़ावा देते हैं। उनका एकमात्र काम झूठ बोलना, डर फैलाना, भारत को बदनाम करना और पीएम मोदी को गाली देना है।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु की सियासत: PM ने जयललिता को किया याद; पूर्व AIADMK नेता शशिकला बोलीं- अम्मा के जन्मदिन मिलेगी खुशखबरी

ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत की आर्थिक उपलब्धियों को कम करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा, जब भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ रही है, तो वे इसे मरी हुई बताते हैं। एआई समिट की दुनिया भर में तारीफ हो रही है, लेकिन वहां बेशर्मी से प्रदर्शन किया गया और अभद्र व्यवहार दिखाया गया।

भाजपा नेता ने उठाया गंभीर सवाल
भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी की राजनीति विदेशों से प्रभावित हो रही है। उन्होंने पूछा, क्या कांग्रेस अब अंकल सैम और जॉर्ज सोरोस के इशारे पर चल रही है? क्या वे भारत के दुश्मन देशों का समर्थन कर रहे हैं? उन्होंने राजीव गांधी फाउंडेशन का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस डोनेशन लेती है और फिर चीन की तारीफ करती है। ठाकुर ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या राहुल लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं या भारत के ही विपक्ष के नेता हैं?

अनुराग ठाकुर ने चार फरवरी को लोकसभा में हुई घटना की भी याद दिलाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसदों ने प्रधानमंत्री की सीट के पास जाकर सदन की कार्यवाही रोकी थी। उन्होंने पूछा, महिला सांसदों को संसद में भेजना और प्रधानमंत्री की सीट को घेरना; राहुल गांधी यह किस तरह की राजनीति करते हैं?

देश से मांगे माफी
ठाकुर ने कहा भाजपा, पीएम मोदी और अब भारत का विरोध यह राहुल गांधी का एजेंडा बन गया है। वह भारत की संवैधानिक संस्थाओं और नागरिकों से नफरत करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का भारत-विरोधी प्रोपेगेंडा फेल हो गया है और आगे भी फेल होगा। अंत में उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी को अपने व्यवहार के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

गौरव भाटिया ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया वार्ता कर कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर कहा कि राहुल गांधी ने भारत को शर्मिंदा करने के लिए यह पूरी साजिश रची थी।

नकली मोहब्बत की दुकान
गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी देश को शर्मिंदा करने की कोशिश में खुद बेनकाब होते जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की नकली मोहब्बत की दुकान में केवल बेशर्मी का सामान है। उन्होंने कहा कि न तो भगत सिंह और न ही महात्मा गांधी ने कभी सोचा होगा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी तुलना उनसे करेंगे।



भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि जब एआई समिट के दौरान पूरी दुनिया की नजर भारत पर थी, तब राहुल गांधी के इशारे पर उदय भानु ने देश की छवि खराब करने वाली हरकत की। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से सात दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने सभी तथ्यों को देखने के बाद उदय भानु को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी यूथ कांग्रेस प्रमुख की गिरफ्तारी पर भड़के: कहा- दिल्ली पुलिस की कार्रवाई सरकारी तानाशाही और कायरता

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए संविधान का पर बोले नेता
भाटिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह संविधान की कॉपी दिखाते हैं, लेकिन उसे कभी पढ़ते नहीं हैं। संविधान का आर्टिकल 19(2) साफ कहता है कि पब्लिक ऑर्डर और नैतिकता के लिए बोलने की आजादी पर सही रोक लगाई जा सकती है। कांग्रेस ने विरोध के नाम पर देश की इमेज खराब करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि जी-20 और एआई समिट से दुनिया ने भारत का लोहा माना है, लेकिन कांग्रेस को देश का गौरव अच्छा नहीं लगता। राहुल गांधी के समर्थन के बिना उदय भानु ऐसी हिम्मत नहीं कर सकते थे। यह दुखद है कि विपक्ष के नेता को बोलने की आजादी का सही मतलब नहीं पता।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed