फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   APJ Abdul Kalam Death Anniversary: President PM Modi and others Leaders Pay Tribute to India Missile Man

मिसाइल मैन को नमन: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि आज, देश भर में दी जा रही श्रद्धांजलि; किसने क्या लिखा?

Mon, 27 Jul 2026 09:54 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 27 Jul 2026 09:54 AM IST
सार

APJ Abdul Kalam Death Anniversary: पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कई केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। जानिए किसने कैसे किया याद...

विज्ञापन
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: President PM Modi and others Leaders Pay Tribute to India Missile Man
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि आज - फोटो : Ai

विस्तार

भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के लिए उनके योगदान को याद किया।

विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने क्या कहा?

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर लिखा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के दूरदर्शी स्वप्नदृष्टा थे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी मिसाइल और अंतरिक्ष कार्यक्रमों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनका योगदान भारतीय विज्ञान के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. कलाम के विचार आज भी युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं।

विज्ञापन

 

 

अमित शाह ने डॉ. कलाम को किस तरह याद किया?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ. कलाम को भारत के अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रमों का दूरदर्शी और सूत्रधार बताया। उन्होंने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों ने भारत को मजबूत रणनीतिक शक्ति बनाने का मार्ग दिखाया और उनकी सोच ने लाखों लोगों को प्रेरित किया। अमित शाह ने उन्हें 'जनता के राष्ट्रपति' बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि संदेश में क्या कहा?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डॉ. कलाम को 'पीपल्स प्रेसिडेंट', 'मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' और असाधारण वैज्ञानिक बताया। उन्होंने कहा कि भारत की स्वदेशी मिसाइल और रणनीतिक रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
 

 

जेपी नड्डा ने उनके योगदान को कैसे याद किया?

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत को सामरिक और परमाणु प्रतिरोधक क्षमता के क्षेत्र में सशक्त बनाने में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने अग्नि और पृथ्वी मिसाइल कार्यक्रम, एसएलवी-3, रोहिणी उपग्रह के सफल प्रक्षेपण और पोखरण-II परमाणु परीक्षणों में उनकी भूमिका को याद किया।

अन्य नेताओं ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने डॉ. कलाम के राष्ट्र समर्पित जीवन को प्रेरणादायी बताया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें स्मृति दिवस पर नमन किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. कलाम के विचार और आदर्श जीवन युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने उन्हें दूरदर्शी, सादगीपूर्ण और देशभक्त व्यक्तित्व बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed