{"_id":"692819a1409a57a94900fc6d","slug":"artificial-intelligence-jobs-women-to-get-more-part-contactual-roles-news-and-updates-2025-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jobs: नए साल में खूब मिलेंगी नौकरियां, AI में सबसे ज्यादा मौके, महिलाओं की बढ़ेगी हिस्सेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jobs: नए साल में खूब मिलेंगी नौकरियां, AI में सबसे ज्यादा मौके, महिलाओं की बढ़ेगी हिस्सेदारी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:58 PM IST
सार
रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में रोजगार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। 2026 में यह बढ़कर 30 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। महिलाओं का रोजगार क्षेत्र में बढ़ना अर्थव्यवस्था के बेहतर होने के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन
एआई
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
नौकरी की तलाश करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आने वाले नए साल में लगभग सभी क्षेत्रों में नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे। सबसे अधिक नौकरियां AI के सेक्टर में मिलेंगी जहां पिछले वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे। कॉन्ट्रैक्ट और सीमित समय के लिए नौकरियों की तुलना में 2026 में 72 प्रतिशत नौकरियां स्थाई प्रकृति की होंगी। यह दिखाता है कि कंपनियां लंबे समय के लिए योजना बनाकर आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं की नौकरियों में हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। 2026 में यह 30 प्रतिशत होने का अनुमान है।
नौकरियों में यह वृद्धि केवल बड़े स्तरों पर ही नहीं होंगी। मध्यम और निचले स्तर पर भी काम के अवसरों में वृद्धि होने का अनुमान है। 2026 में अस्थाई प्रकृति का कार्य करने वाले कुशल श्रमिकों के कार्यों में भी 16 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों के लिए भी नए साल में नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे। कॉन्ट्रैक्ट नौकरियों के मामले में अगले वर्ष लगभग सात प्रतिशत की वृद्धि होगी।
Trending Videos

कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) और टैग्ड की संयुक्त रिपोर्ट 'दी इंडिया डिकोडिंग जॉब्स' के अनुसार 2026 में हायरिंग इंटेंट 11 प्रतिशत रहेगा। 2025 में यह केवल 9.75 प्रतिशत ही था। सामान्य तौर पर हायरिंग इंटेंट में यह वृद्धि बाजार में विस्तार और निवेश की नई संभावनाओं के कारण पाया जाता है। यह इस बात का भी संकेत माना जा सकता है कि वर्तमान औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। वैश्विक बाजार में जारी उथलपुथल के बीच भारतीय बाजार में यह विश्वास अर्थव्यवस्था के मजबूत स्थिति को भी दर्शाता है।
रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में रोजगार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। 2026 में यह बढ़कर 30 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। महिलाओं का रोजगार क्षेत्र में बढ़ना अर्थव्यवस्था के बेहतर होने के रूप में देखा जाता है। विकसित देशों की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी अधिक होती है। विकसित देशों के मुक़ाबले भारत में अभी भी महिलाओं की भागीदारी कम है। बड़े पदों पर यह हिस्सेदारी और भी कम है। हालांकि अब इसमें लगातार सुधार हो रहा है। कंपनियों की रुचि स्थाई प्रकृति की नौकरियों को देने की बन रही है। यह कर्मचारियों और कंपनियों दोनों के हित में है।