सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Aryan khan drug case: Sameer Wankhede said I am hurt! Nawab Malik breached my family privacy on Twitter, my father is Hindu, mother was Muslim

Aryan Khan Drug Case: आहत हूं! ट्विटर पर मेरी पारिवारिक गोपनीयता भंग की गई, मेरे पिता हिंदू हैं, मां मुस्लिम थी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 25 Oct 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

समीर वानखेड़े ने कहा है कि ट्विटर पर मेरी पारिवारिक गोपनीयता भंग करने के साथ मेरी मानहानि की गई है। इससे मेरा परिवार मानसिक दबाव झेल रहा है।

Aryan khan drug case: Sameer Wankhede said I am hurt! Nawab Malik breached my family privacy on Twitter, my father is Hindu, mother was Muslim
समीर वानखेड़े और नवाब मलिक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

आर्यन खान ड्रग केस में एनसीपी नेता नवाब मलिक द्वारा एनसीबी के जोनल डायरेक्टर का जन्म प्रमाणपत्र सार्वजनिक करने के बाद समीर वानखेड़े ने प्रेस रिलीज जारी की है। समीर वानखेड़े ने कहा है कि मेरी पारिवारिक गोपनीयता को भंग किया गया है। मेरी मानहानि हुई है। मैं इस हमले से आहत हूं। यहां तक कि उन्होंने यह भी लिखा कि मैं बहुधार्मिक और धर्मनिरपेक्ष परिवार से ताल्लुक रखता हूं। 

Trending Videos


मेरे पिता हिंदू हैं, मां मुस्लिम थी
समीर वानखेड़े ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि मैं बहु धार्मिक परिवार से हूं। मेरे पिता ज्ञानदेव कचरूजी वानखेड़े एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हैं। वह हिंदू हैं। वहीं मेरी दिवंगत मां जहीदा मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उन्होंने कहा कि मैं एक धर्मनिरपेक्ष परिवार, भारतीय परंपराओं को मानने वाले परिवार से ताल्लुक रखता हूं। यहां तक कि समीर वानखेड़े ने अपनी पहली पत्नी का जिक्र भी प्रेस रिलीज में किया। उन्होंने बताया कि 2006 में उन्होंने एक मुस्लिम महिला डॉ. शबाना कुरैशी से शादी की थी, लेकिन 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद मैंने 2017 में क्रांति दीनानाथ रेडकर से शादी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मेरे परिवार पर बनाया जा रहा मानसिक दबाव 
समीर वानखेड़े ने कहा कि पिछले कई दिनों से नवाब मलिक द्वारा मुझे टारगेट किया जा रहा है। अब उन्होंने मेरे परिवार को इसमें घसीट लिया है। मेरी गोपनीयता और मानहानि का हनन किया है। इससे मैं आहत हूं। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। 
 
नवाब मलिक ने की थी जन्म प्रमाणपत्र की कॉपी ट्वीट 
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर जाति का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर सरकारी नौकरी पाने का आरोप लगाया था। उन्होंने ट्विटर पर एक बर्थ सर्टिफिकेट की कॉपी शेयर की थी। दावा किया था कि यह बर्थ सर्टिफिकेट समीर वानखेड़े का है। इसमें पिता का नाम 'दाऊद के. वानखेड़े' लिखा है। वहीं धर्म की जगह पर 'मुस्लिम' लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed