सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Assembly Elections 2026 Demand to Cancel Assam CM Candidate Congress Levels Serious Allegations

असम चुनाव: कांग्रेस की मांग- रद्द की जाए CM सरमा की उम्मीदवारी, पत्नी की संपत्ति छिपाने का लगाया आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 06 Apr 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर पत्नी की विदेशी संपत्ति छिपाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने चुनाव आयोग से उनकी उम्मीदवारी रद्द करने और ईडी से जांच की मांग की है। मुख्यमंत्री ने इन आरोपों को झूठा बताया है, जबकि कांग्रेस ने उन्हें शपथ लेकर सच बोलने की चुनौती दी है।

Assam Assembly Elections 2026 Demand to Cancel Assam CM Candidate Congress Levels Serious Allegations
पवन खेड़ा और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी हलफनामे में पत्नी की विदेशी संपत्तियों की जानकारी छिपाई है।
Trending Videos


कांग्रेस उम्मीदवार ने की शिकायत
जालुकबारी सीट से सरमा के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से यह शिकायत की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के पास दुबई में दो कीमती संपत्तियां हैं। इसके अलावा अमेरिका के व्योमिंग में भी उनकी कंपनियां हैं। कांग्रेस के अनुसार, मुख्यमंत्री ने फॉर्म 26 में इन संपत्तियों का जिक्र नहीं किया। यह चुनावी नियमों का सीधा उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kerala Elections: 'सत्ता में बने रहने के लिए एलडीएफ और भाजपा के बीच समझौता', प्रियंका गांधी का आरोप

कांग्रेस ने इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी शिकायत भेजी है। पार्टी ने धन शोधन कानून के तहत मामले की जांच करने का आग्रह किया है। मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा के पासपोर्ट हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी संपत्तियां शेल कंपनियों के जरिए चलाई जा रही हैं।

सीएम सरमा ने आरोपों को किया खारिज
हालांकि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी ने एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप की झूठी जानकारी का इस्तेमाल करके ये आरोप गढ़े हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान पर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने उन्हें चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवद गीता की कसम खाकर इन दावों को गलत साबित करें।

असम की 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है। कांग्रेस ने मांग की है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 36 के तहत सरमा का नामांकन रद्द किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed