सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   assam assembly polls 2026 ex agp leader jayanta khaund joins congress news in hindi

असम चुनाव से पहले एजीपी को बड़ा झटका: जयंत खाउंड कांग्रेस में शामिल; गौरव गोगोई ने CM हिमंत की सरकार को घेरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवीन पारमुवाल Updated Mon, 09 Mar 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
सार

असम विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व एजीपी नेता जयंत खाउंड अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। गौरव गोगोई ने उनका स्वागत करते हुए इसे पार्टी के लिए बड़ी मजबूती बताया है।

assam assembly polls 2026 ex agp leader jayanta khaund joins congress news in hindi
असम में कांग्रेस में शामिल हुए जयंत खाउंड - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

Assam Assembly Election 2026: असम में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को असम गण परिषद (एजीपी) के पूर्व नेता जयंत खाउंड ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने पार्टी में उनके आने का स्वागत किया है। इस दौरान असम कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे। जयंत खाउंड के आने से कांग्रेस को असम के कई इलाकों में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Trending Videos


दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में ली सदस्यता
जयंत खाउंड ने नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह और वरिष्ठ पर्यवेक्षक डी के शिवकुमार मौजूद थे। जयंत खाउंड ने कुछ दिन पहले ही असम गण परिषद से इस्तीफा दिया था। उनके साथ उनके कई सहयोगियों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। गौरव गोगोई ने कहा कि जयंत खाउंड लंबे समय से उनके संपर्क में थे और उन्होंने जनता की सेवा के लिए कांग्रेस में आने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव गोगोई ने सरकार पर साधा निशाना
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए गौरव गोगोई ने कहा कि आज का दिन असम की राजनीति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जयंत खाउंड को असम की जनता अच्छी तरह जानती है और उनके आने से कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा। गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला करते हुए कहा कि राज्य की जनता उनके कामकाज से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं और राजनीति में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

क्षेत्रीय दलों को बचाने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह ने जयंत खाउंड का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा असम की संस्कृति को बचाने के लिए काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से राज्य में हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार आई है, वह क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की साजिश रच रही है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि जयंत खाउंड जैसे जमीन से जुड़े नेता के आने से कांग्रेस का हाथ मजबूत हुआ है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।

यह भी पढ़ें: सपा का फैसला: पहली बार असम में पार्टी खड़े करेगी प्रत्याशी, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने को झोंकेगी ताकत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed