सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Election: JMM Releases List of 21 Candidates; Contest Becomes Even More Interesting

Assam Election: असम चुनाव में जेएमएम ने जारी की 21 प्रत्याशियों की सूची, मुकाबला हुआ और दिलचस्प

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Updated Mon, 23 Mar 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
Assam Election: JMM Releases List of 21 Candidates; Contest Becomes Even More Interesting
जेएमएम - फोटो : आईएनएस
विज्ञापन
असम विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही भाजपा से लेकर कांग्रेस तक, सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने भी असम चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। जेएमएम ने सोमवार को 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।पार्टी नेता विनोद कुमार पांडे ने बताया कि जेएमएम पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है और राज्य में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश करेगी।
Trending Videos


सूची में ये नाम शामिल
झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मजबत विधानसभा क्षेत्र से प्रीति रेखा बारला, बिश्वनाथ विधानसभा से तेहारू गौर, खुमताई विधानसभा क्षेत्र से अमित नाग, सोनारी से बलदेव तेली, चबुआ विधानसभा से भूबेन मुरारी, गोसाईंगांव से फैड्रिक्शन हांसदा, दुलियाजान से पीटर मिंज, रोंगोनाडी से पाबन सौताल, डिगबोई से भरत नायक, भेरगांव से प्रभात दास पनिका, टिंगखोंग से महाबीर बास्के, बरचल्ला से अब्दुल मज़ान, रंगपारा से मैथ्यू टोपनो, मार्गेरिटा से जेर्नल मिंज, नहरकटिया से संजय बाग, मकुम से मुन्ना करमारकर, डूमडूमा से रतनाकर ताती, टिटाबोर से सोनिया, बोकाजन (एसटी) से प्रतापचिंग रंगफर और खोवांग से प्रभाकर दास को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम चुनाव में सीधे तौर पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि इस बार भी असम की जनता भाजपा पर भरोसा करेगी और एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में असम में भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं, कांग्रेस भी दावा कर रही है प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होगा। असम की 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। 4 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इस सबके बीच जेएमएम ने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुनाव को रोमांचक बना दिया है। राजनीतिक गलियारों में कई दिनों तक चर्चा चली की कांग्रेस जेएमएम को कुछ सीट दे सकती है, लेकिन, जब जेएमएम को हाथ का साथ नहीं मिला तो उसने अपने दम पर असम में पार्टी को मजबूती और प्रदेश स्तर पर मिले सुझाव पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed