सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam exit poll 2026 show a massive lead for BJP himanta biswa sarma another term

Assam Exit Poll 2026: असम में क्या भाजपा लगाएगी हैट्रिक? सभी पोल्स में यही अनुमान, किस पोल में कितनी सीटें?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी। Published by: Nirmal Kant Updated Wed, 29 Apr 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Assam Exit Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं और इनमें सत्तारूढ़ भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। सात प्रमुख एजेंसियों के अनुमानों के अनुसार भाजपा गठबंधन राज्य में बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है।

Assam exit poll 2026 show a massive lead for BJP himanta biswa sarma another term
एग्जिट पोल 2026 असम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

असम विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के अनुमानों ने राज्य की सियासत की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। विभिन्न एजेंसियों के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। सात प्रमुख एग्जिट पोल के औसत रुझानों में भाजपा गठबंधन को 80 से 100 सीटों के बीच बढ़त मिलती दिख रही है, जो सरकार बनाने के लिए पर्याप्त है।
Trending Videos


क्या कह रहे हैं अनुमान?
मैट्रिज के सर्वे के अनुसार, भाजपा को 85 से 95 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस गठबंधन 25 से 32 सीटों तक सीमित रह सकता है। अन्य दलों को 6 से 12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं आजतक एक्सिस माय इंडिया ने भाजपा को और मजबूत स्थिति में दिखाते हुए 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य एग्जिट पोल एजेंसियों के आंकड़े भी इसी ट्रेंड की पुष्टि करते हैं। जेबीसी-टाइम्स नाउ के अनुसार भाजपा 88 से 101 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस 23 से 33 सीटों के बीच रह सकती है। पीपल्स पल्स ने भाजपा को 83 से 91 सीटें और कांग्रेस को 23 से 31 सीटें मिलने की संभावना जताई है। पोल डायरी के अनुमान में भाजपा 86 से 101 सीटों के साथ मजबूत स्थिति में है, जबकि कांग्रेस 15 से 26 सीटों तक सिमट सकती है।

चाणक्य स्ट्रैटेजीज ने भाजपा को 88 से 98 सीटें और कांग्रेस को 22 से 32 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं पी-मार्क्यू के सर्वे में भाजपा को 82 से 94 सीटें और कांग्रेस को 30 से 40 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। अन्य दलों को लगभग सभी सर्वे में सीमित सफलता मिलती दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें: Bengal Exit Poll Live: क्या भाजपा को मिल सकती हैं 208 सीटें? इस एग्जिट पोल ने चौंकाया, देखें सभी अनुमान

भाजपा की हो सकती है सत्ता में वापसी
इन एग्जिट पोल के रुझानों से यह संकेत मिल रहा है कि राज्य में भाजपा का जनाधार अभी भी मजबूत बना हुआ है और पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी कर सकती है। दूसरी ओर, कांग्रेस के लिए यह चुनाव अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन न करने का संकेत दे रहा है।

नाजिरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार देवव्रत सैकिया ने कहा, मैं एग्जिट पोल पर ध्यान नहीं देता। लेकिन मुझे यह पता है कि इस बार भाजपा को आम आदमी ने वोट नहीं दिया है। चुनाव मुद्दों पर लड़ा जाता है। भाजपा ने हमें 10 साल का विजन दस्तावेज दिया था, उसमें से कोई वादा उन्होंने नहीं निभाया। अच्छे दिन की जगह बुरे दिन आ गए। महंगाई की मार है। बेरोजगारी के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया और जो भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का वादा था, उसका भी कुछ नहीं हुआ। पहले से ज्यादा भ्रष्टाचार है। मुख्यमंत्री ने खुद कहा था कि अप्रैल तक जुबीन गर्ग को न्याय मिलेगा, वे यह भी नहीं कर पाए। असम के लोगों के पास ऐसी कोई वजह नहीं है, जिससे वे दोबारा भाजपा को चुनें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed