फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam-floods-68-dead-over-5-lakh-affected-763-villages-still-submerged

Assam: असम में बाढ़ से अब तक 68 लोगों की मौत, 5.24 लाख से अधिक प्रभावित; 763 गांव अब भी जलमग्न

Mon, 27 Jul 2026 05:34 PM IST
Devesh Tripathi डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, गुवाहाटी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 27 Jul 2026 05:34 PM IST
सार

असम में बाढ़ का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन बड़ी आबादी अब भी इसके प्रभाव से जूझ रही है। राज्य में बाढ़ और उससे जुड़ी घटनाओं में 68 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पांच जिलों के 5.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। सैकड़ों गांव अब भी जलमग्न हैं और हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
assam-floods-68-dead-over-5-lakh-affected-763-villages-still-submerged
असम में बाढ़ का कहर - फोटो : ANI

विस्तार

असम में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन संकट पूरी तरह टला नहीं है। राज्य में इस साल बाढ़ और उससे जुड़ी घटनाओं में अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार तक पांच जिलों में 5.24 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और 763 गांव अब भी पानी में डूबे हुए हैं। करीब 48,742 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


सबसे अधिक प्रभावित जिलों में चराईदेव, शिवसागर और जोरहाट शामिल हैं। चायदेव में करीब 1.9 लाख, शिवसागर में 1.5 लाख से अधिक और जोरहाट में करीब 1.4 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। चार जिलों में 354 राहत शिविर और सहायता वितरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां 37,724 विस्थापित लोगों को आश्रय दिया गया है।
विज्ञापन


बाढ़ से तटबंधों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। करीब 88,240 घरेलू पशु और मुर्गियां भी प्रभावित हुई हैं। सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, अग्निशमन एवं आपात सेवा तथा पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आवश्यक सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने और प्रभावित लोगों को सामान्य स्थिति में लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है।


हालांकि, बाढ़ के चरम दौर में स्थिति कहीं अधिक गंभीर थी। उस समय 25 जिलों में नौ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए थे और 1,800 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में थे। पानी घटने के साथ प्रभावित जिलों और लोगों की संख्या कम हुई है, लेकिन बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की चुनौती अभी बनी हुई है। बाढ़ से हुए कुल आर्थिक नुकसान का अंतिम आकलन अभी उपलब्ध नहीं है। केंद्र की टीम प्रभावित जिलों में घरों, बुनियादी ढांचे और आजीविका को हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed