{"_id":"6a653b935b70b76e9203a637","slug":"assam-minister-keshav-mahanta-daughter-sides-with-student-protest-cm-himanta-says-i-will-talk-to-her-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री की बेटी छात्र आंदोलन के साथ: असम के CM हिमंत बोले- मैं उससे बात करूंगा, पिता की ट्रोलिंग पर क्या बोले?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंत्री की बेटी छात्र आंदोलन के साथ: असम के CM हिमंत बोले- मैं उससे बात करूंगा, पिता की ट्रोलिंग पर क्या बोले?
Sun, 26 Jul 2026 04:12 AM IST
प्रशांत तिवारी
पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Sun, 26 Jul 2026 04:12 AM IST
सार
असम के मंत्री केशव महंता की बेटी के नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का वीडियो सामने आया। इस पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि उनके कैबिनेट सहयोगी को उनकी बेटी की वजह से ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मंत्री केशव महंता की बेटी दिबिसा नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुईं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि किसी वयस्क संतान के विचारों के लिए उसके माता-पिता को ट्रोल करना उचित नहीं है। हालांकि उन्होंने दिबिसा के नारों से असहमति जताते हुए कहा कि अगली मुलाकात में वह उनसे इस विषय पर बात करेंगे।
विज्ञापन
क्या था पूरा मामला?
गुरुवार को नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान असम गण परिषद (AGP) के नेता और मंत्री केशव महंता की बेटी दिबिसा भी प्रदर्शनकारियों के साथ नजर आईं। उनके प्रदर्शन में शामिल होने से यह मामला चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में दिबिसा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाते और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, अमर उजाला इन वीडियो क्लिप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
हिमंत सरमा ने ट्रोलिंग पर क्या कहा?
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमें केशव महंता की बेटी के विरोध प्रदर्शन के लिए उनके पिता पर हमला करना चाहिए या उन्हें ट्रोल करना चाहिए। हो सकता है कि वह अपने पिता की राजनीतिक विचारधारा से सहमत न हो। कल जब मेरा बेटा वकालत करेगा, तो संभव है कि वह किसी ऐसे व्यक्ति का पक्ष रखे जिसे मैं पसंद न करता हूं।"
बच्चों के फैसलों को माता-पिता से जोड़ना कितना सही?
सरमा ने कहा कि जब बच्चे बड़े हो जाते हैं, तो उनके फैसलों और कार्यों के लिए माता-पिता को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उनके अनुसार, हर व्यक्ति को अपने विचार रखने और अपने निर्णय लेने का अधिकार है।
ये भी पढ़ें: Jantar Mantar Protest: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से कुछ घंटे पहले और बाद में पत्थरबाजी, स्पेशल सीपी-एसआई घायल
दिबिसा से मुलाकात पर मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं उसके लगाए गए नारों से सहमत नहीं हूं। अगली बार जब मैं उससे मिलूंगा, तो निश्चित रूप से इस विषय पर बात करूंगा और उसे समझाने की कोशिश करूंगा कि उसने जो कहा, वह सही नहीं था।' इस पूरे घटनाक्रम पर असम के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केशव महंता की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।