सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Polls Not Jalukbari This Time All Eyes Are on Dispur A Battle Between the Old BJP and the New

Assam Polls: जालुकबारी नहीं, इस बार दिसपुर पर टिकीं निगाहें, पुरानी BJP बनाम नई और बागी बनाम संगठन के बीच जंग

N Arjun एन अर्जुन
Updated Wed, 08 Apr 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
सार

इस बार दिसपुर विधानसभा सीट की लड़ाई भाजपा बनाम कांग्रेस नहीं, बल्कि पुरानी भाजपा बनाम नई भाजपा और बागियों के खिलाफ संगठन की है। भाजपा की मजबूत पकड़ वाले इस गढ़ में अब मुकाबला कठिन, क्योंकि मीरा बरठाकुर गोस्वामी कांग्रेस से, प्रद्योत बरदलोई भाजपा से और जयंत कुमार दास निर्दलीय मैदान में हैं।

Assam Polls Not Jalukbari This Time All Eyes Are on Dispur A Battle Between the Old BJP and the New
BJP - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

विधानसभा चुनाव में इस बार चर्चा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की सीट जालुकबारी की नहीं, बल्कि दिसपुर की है-जहां मुकाबला सिर्फ भाजपा बनाम कांग्रेस नहीं, बल्कि पुरानी भाजपा बनाम नई भाजपा और बागी बनाम संगठन के बीच होता दिख रहा है। पिछले दो चुनावों में भारी जीत के साथ दिसपुर  सीट को अपने मजबूत गढ़ में बदल चुकी भाजपा के लिए मुकाबला आसान नहीं दिख रहा क्योंकि राजनीतिक समीकरण पूरी तरह उलट गए हैं। 

Trending Videos


मीरा बरठाकुर गोस्वामी, जो पहले भाजपा में थीं, अब कांग्रेस उम्मीदवार हैं। वहीं प्रद्योत बरदलोई , जो कांग्रेस से सांसद रहे, अब भाजपा से ताल ठोक रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के पुराने नेता जयंत कुमार दास टिकट न मिलने पर निर्दलीय मैदान में उतर चुके हैं। यानी इस बार लड़ाई वफादारी, दलबदल व असंतोष की कई परतों के बीच लड़ी जा रही है। दास ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूत आंकड़ों के बावजूद भाजपा के लिए अनिश्चितता
दिसपुर सीट 2021 में भाजपा 1.30 लाख से ज्यादा वोटों से जीती थी। 2016 में भी उसे यहां जीत मिली थी। स्थानीय वोटर रंजना कहती हैं, आंकड़े भाजपा के साथ हैं, पर जमीन पर समीकरण बदल रहे हैं।

मास्टरस्ट्रोक या जोखिम
चुनाव से ठीक पूर्व भाजपा ने प्रद्योत को पार्टी में शामिल कर प्रत्याशी बनाया और मौजूदा विधायक का टिकट काट दिया। यह फैसला मास्टरस्ट्रोक हो सकता था, पर पार्टी में असंतोष खुलकर सामने आने से यह जोखिम बनता दिख रहा है। विश्लेषकों के अनुसार, साइलेंट वोटर इस बार निर्णायक हो सकते हंै, जो आखिरी समय में पूरा समीकरण बदल सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed