Assam: विधानसभा चुनाव के बाद कराया जाएगा विशेष गहन पुनरीक्षण, मुख्यमंत्री ने कहा बड़े पैमाने पर कराया जाएगा
असम में विधानसभा चुनावों के बाद विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जाएगा। अभी विधानसभा के लिए चुनावी सूचियों का विशेष पुनरीक्षण चल रहा है।
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसे असमें में बहुत अच्छी तरह से कराया जाएगा। उन्होंने ने एक सरकारी कार्यक्रम के बाद पत्रकरों से बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में एसआईआर कराया जाएगा। फिलहाल, असम में चुनावी सूचियों का विशेष पुनरीक्षण चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा एसआईआर बहुत बड़े पैमाने पर और ठीक से किया जाएगा। मैंने चुनाव आयोग से अभी भी एसआईआर करने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने एनआरसी के प्रकाशित न होने के कारण विशेष पुनरीक्षण किया। हम एसआईआर का स्वागत करते हैं।
फाइनल एनआरसी 31 अगस्त, 2019 को जारी किया गया था, जिसमें 19,06,657 लोगों को बाहर रखा गया था। 3,30,27,661 आवेदकों में से कुल 3,11,21,004 नाम शामिल किए गए थे। लेकिन, इसे आज तक भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा नोटिफाई नहीं किया गया है।
विशेष पुनरीक्षण के बाद ड्राफ्ट रोल में कुल 2,52,01,624 मतदाता थे, जो जनवरी 2025 में प्रकाशित पिछले फाइनल रोल से 1.35 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है। पिछले साल 6 जनवरी से 27 दिसंबर तक कुल 7,86,841 नाम जोड़े गए और 4,47,196 नाम हटाए गए।
अधिकारियों ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान, 4,78,992 मृत मतदाताओं और 5,23,680 विस्थापित हुए मतदाताओं की पहचान की गई। इसके अलावा 53,619 एक से द्वारा बार दर्ज नामों की भी पहचान की गई।
हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा कि इन नामों को अभी तक हटाया नहीं गया है। मौजूदा दावों और आपत्तियों की अवधि के दौरान औपचारिक आवेदन मिलने के बाद ही इन्हें हटाने या शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फाइनल चुनावी सूची 10 फरवरी को पब्लिश होने वाली है।
