सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News updates 05 Feb Mumbai Pune Nagpur politics crime Govt and other Today News Hindi

Maharashtra Updates: ठाणे से बचाए गए तेंदुए की मौत, जंगल में मृत बरामद; अंधेरी ईस्ट में दुकान में लगी भीषण आग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 05 Feb 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra News updates 05 Feb Mumbai Pune Nagpur politics crime Govt and other Today News Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के जंगल में एक तेंदुआ मृत पाया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इस तेंदुए को 19 दिसंबर 2025 को भायंदर इलाके में इंसानी बस्ती से बचाया गया था। इसके बाद 25 दिसंबर को उसे येऊर वन रेंज के नागला में छोड़ दिया गया। उसकी हरकतों पर नजर रखने के लिए उसे सैटेलाइट कॉलर पहनाया गया था। जंगल में शुरुआती दिनों में वह स्वस्थ और फुर्तीला लग रहा था। 25 से 30 दिसंबर तक उसे सासुनावघर इलाके में घूमते देखा गया। 
Trending Videos


वन विभाग ने बताया कि 31 दिसंबर को उसने एक गुफा के पास कुत्ते का शिकार भी किया था। इससे पुष्टि हुई कि वह जंगल के माहौल में ढल रहा था। इसके बाद पांच जनवरी को भी कैमरों में वह स्वस्थ हालत में दिखा था। हालांकि, दो फरवरी को यह तेंदुआ नागला रिजर्व फॉरेस्ट में मृत मिला। अधिकारियों ने बताया कि उसके शरीर के सभी अंग सही-सलामत थे। इससे लगता है कि उसका शिकार नहीं किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत की सही वजह पता लगाने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके में गुरुवार को आग लगने की एक घटना सामने आई। यहां एक रिहायशी इमारत के पास स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा अंबिका टावर्स के पास अघाड़ी नगर कॉलोनी में हुआ। घटना सुबह करीब 11:40 बजे की बताई जा है। आग की खबर मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग की वजह से दुकान के अंदर रखा सामान जल गया है। इसके अलावा दुकान के बाहर खड़ी एक कार को भी आग से नुकसान पहुंचा है। आग किस कारण से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed