Hindi News
›
Video
›
India News
›
CM Himanta Biswa Sarma openly challenged these Congress stalwarts!
{"_id":"698469645ed11b734c0259b1","slug":"cm-himanta-biswa-sarma-openly-challenged-these-congress-stalwarts-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के इन दिग्गजों को सीएम हिमंत विश्व सरमा ने दी खुली चुनौती!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के इन दिग्गजों को सीएम हिमंत विश्व सरमा ने दी खुली चुनौती!
video desk Amar Ujala Published by: अंजलि सिंह Updated Thu, 05 Feb 2026 03:26 PM IST
Link Copied
असम के सीएम हिमंता विश्व सरमा का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है... जिसमें सीएम ने कांग्रेस के कई दिग्गजों पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है.. सीएम हिमंता ने किन नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही..? क्यों मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है, सीएम हिमंता ने कांग्रेस नेताओं पर क्या आरोप लगाए हैं.. और क्यों कांग्रेस के इन दिग्गज नेताओं पर भड़के हैं.. आखिर पूरा मामला क्या है.. इस खबर में हम आपको बताएंगे..
दरअसल बुधवार को सीएम हिमंता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई और पार्टी के वरिष्ठ नेता देबब्रता सैकिया के नाम लिखे हैं.. और पार्टी के इन नेताओं के खिलाफ दीवानी और फौजदारी मानहानि की कार्यवाही शुरू करवाने की बात कही..असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि वो उन पर जमीन हड़पने का आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे.. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, गौरव गोगोई के खिलाफ मुकदमा करने की बात तब कही है जब कांग्रेस की तरफ से सीएम हिमंता पर 12,000 बीघा जमीन कब्जाने का आरोप लगाया गया..
वहीं कांग्रेस नेताओं द्वारा आरोप लगाए जाने के कुछ ही घंटों बाद सीएम सरमा ने एक्स पर एक आक्रामक पोस्ट कर 9 फरवरी को मानहानि का केस करने का एलान किया है.. कांग्रेस नेताओं के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं जितेंद्र सिंह अलवर, भूपेश बघेल, गौरव गोगोई और देबब्रत सैकिया को खुली चुनौती दी है...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।