{"_id":"6a633dda3e5c213b5101f242","slug":"aviation-dgca-rolls-out-new-flight-monitoring-plan-every-flight-to-be-tracked-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aviation: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर,अब हर उड़ान पर रहेगी सरकार की नजर, DGCA ने लागू किया ये प्लान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Aviation: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर,अब हर उड़ान पर रहेगी सरकार की नजर, DGCA ने लागू किया ये प्लान
Fri, 24 Jul 2026 03:56 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Fri, 24 Jul 2026 03:56 PM IST
सार
नागरिक उड्डयन मंत्रालय संसद में एक प्रश्न के जवाब में स्पष्ट किया है कि सभी भारतीय एयरपोर्ट और एयरलाइंस को अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के मानकों के अनुरूप सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम और इमरजेंसी रिस्पांस प्लान लागू रखना होगा।
विज्ञापन
डीजीसीए
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हवाई सफर को और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने अहम कदम उठाया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक्शन प्लान लागू किया है। इसके तहत एयरलाइंस और एयरपोर्ट पर कड़ी नजर रखी जाएगी। औचक निरीक्षण बढ़ेंगे, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी और हादसों व तकनीकी गड़बड़ियों की रिपोर्टिंग पूरी तरह डिजिटल की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने वर्ष 2026 के लिए वार्षिक निगरानी कार्यक्रम तैयार किया है। इसके तहत उड़ानों की सुरक्षा पर पहले से ज्यादा कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि सुरक्षा मानकों में किसी तरह की ढिलाई न रहे। इस योजना के तहत एयरलाइंस और अन्य ऑपरेटरों का नियमित ऑडिट किया जाएगा। साथ ही रात में औचक निरीक्षण, रैंप इंस्पेक्शन और स्पॉट चेक भी होंगे। इन जांचों के जरिए यह परखा जाएगा कि सुरक्षा नियमों का सही तरीके से पालन हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन
अगर कोई एयरलाइन या ऑपरेटर तय सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर वित्तीय जुर्माना भी लगाया जाएगा, ताकि नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित हो सके। विमान हादसों और तकनीकी गड़बड़ियों की रिपोर्टिंग को भी डिजिटल बनाया जा रहा है। इसके लिए डीजीसीए ने अपने ई जीसीए पोर्टल पर नया डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित कर रहा है। इससे किसी भी घटना की सूचना तुरंत दर्ज हो सकेगी और जांच व आगे की कार्रवाई में तेजी आएगी।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्रालय संसद में एक प्रश्न के जवाब में स्पष्ट किया है कि सभी भारतीय एयरपोर्ट और एयरलाइंस को अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के मानकों के अनुरूप सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम और इमरजेंसी रिस्पांस प्लान लागू रखना होगा। सरकार का मानना है कि इससे उड़ानों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा किसी भी आपात स्थिति से बेहतर तरीके से निपटा जा सकेगा।