{"_id":"6a78372b1aa57f65cc0516a0","slug":"baramati-airport-trainee-aircraft-crash-maharashtra-runway-karwar-aviation-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: बारामती एयरपोर्ट पर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, टेकऑफ से पहले हुआ हादसा; क्या है वजह?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: बारामती एयरपोर्ट पर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, टेकऑफ से पहले हुआ हादसा; क्या है वजह?
Sun, 09 Aug 2026 01:45 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:45 PM IST
सार
पुणे जिले की बारामती हवाई पट्टी के पास अचानक एक प्रशिक्षण विमान हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और अब हादसे की वजह पता लगाने में जुटी है। क्या विमान में तकनीकी गड़बड़ी आई थी या इसके पीछे कोई और वजह थी? पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : आईएएनएस/एक्स/वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजी कंपनी का एक प्रशिक्षण विमान रविवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती हवाई पट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसा दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुणे के एसपी ने हादसे के बारे में क्या बताया?
पुलिस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान बारामती हवाई पट्टी में एक विमान (वीटी-एसईएक्स) रनवे से बाहर निकल गया। विमान में कैप्टन चिराग शशिकांत डोइफोडे और कैडेट अभिजीत जुंद्रे सवार थे। वे विमान के चक्कर लगाने और आपात स्थिति में लैंडिंग के अभ्यास कर रहे थे।
एसपी ने बताया कि अभ्यास के दौरान विमान पूरी तरह रुक नहीं पाया। वह रनवे 29 के अंतिम हिस्से से आगे निकल गया और पक्की सतह से बाहर चला गया। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
सात महीने पहले भी हुआ था विमान हादसा
महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की इसी तरह की एक दुर्घटना में मौत के करीब सात महीने बाद बारामती में फिर विमान हादसा हुआ है।
जनवरी में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत बारामती हवाईअड्डे के पास एक विमान हादसे में हुई थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अजित पवार, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी और सहायक के साथ दो कॉकपिट क्रू सदस्य विमान में सवार थे। इनमें पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर और फर्स्ट ऑफिसर शांभवी पाठक शामिल थे। उनका लियरजेट 45 विमान 28 जनवरी को दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
विमान हादसे की जांच कर रहा विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) अगले साल जनवरी तक अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप सकता है।
ये भी पढ़ें: जमीन धोखाधड़ी केस: दूसरे दिन भी CID के सामने पेश हुए सुमित रॉय, कल हुई 10 घंटे पूछताछ; क्या है पूरा विवाद?
पहले भी हुआ था प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त
इससे पहले 13 मई को भी निजी कंपनी का एक दूसरा प्रशिक्षण विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी। विमान में केवल प्रशिक्षु पायलट सवार था और वह हादसे के बाद सुरक्षित बच गया था। यह दुर्घटना बारामती हवाई पट्टी वाले इलाके से सटे गोजुबावी गांव के पास हुई थी। लैंडिंग से ठीक पहले विमान का एक हिस्सा बिजली के खंभे से टकरा गया था।
एक अधिकारी ने कहा था, चश्मदीदों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसी दौरान उसमें तकनीकी खराबी आ गई। क्रैश लैंडिंग के दौरान विमान का एक हिस्सा कथित तौर पर बिजली के खंभे से टकराया और इसके बाद वह जमीन से जा टकराया।