फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrests key accused in Kerala illegal explosives seizure case

NIA: 89600 विस्फोटक छड़ें और 10500 शॉक ट्यूब ले जाने वाला साजिशकर्ता पकड़ा, एनआईए की गिरफ्त में 10 आरोपी

Sun, 09 Aug 2026 01:09 PM IST
Pavan डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sun, 09 Aug 2026 01:09 PM IST
सार

एनआईए ने केरल के मलप्पुरम में 89,600 विस्फोटक छड़ें और 10,500 शॉक ट्यूब की अवैध बरामदगी के मामले में मुख्य आरोपी हारिस टीए को गिरफ्तार किया है। मंजेरी से हुई इस गिरफ्तारी के बाद मामले में आरोपियों की संख्या 10 हो गई है। एनआईए ने तीन राज्यों में 19 जगह छापेमारी कर साजिश से जुड़े सबूत जुटाए हैं।

विज्ञापन
NIA arrests key accused in Kerala illegal explosives seizure case
NIA - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

केरल के मलप्पुरम में गैर-कानूनी विस्फोटक पदार्थों की एक बड़ी खेप बरामद होने के मामले में, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक मुख्य आरोपी, हारिस टीए को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या दस हो गई है। हारिस को शनिवार को मलप्पुरम जिले के मंजेरी से गिरफ्तार किया गया। मुख्य साजिशकर्ता माने जाने वाले इस आरोपी की भूमिका इस मामले में जब्त किए गए विस्फोटक को गैर-कानूनी तरीके से हासिल करने में थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- MHA: वामपंथ उग्रवाद से प्रभावित रहे नौ राज्य के 38 जिलों में नहीं बदलेंगे नियम; गृह मंत्रालय की ताजा सूची जारी
विज्ञापन


वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं थी
यह मामला (RC-01/2026/NIA/KOC) 7 फरवरी, 2026 को मलप्पुरम में चेम्माड-थलाप्पारा रोड पर स्थित 'फरहा होलो ब्रिक्स कंपनी' के परिसर में खड़ी एक लॉरी से 89,600 विस्फोटक छड़ें और 10,500 शॉक ट्यूब जब्त किए जाने से जुड़ा है। केरल पुलिस ने KL 10 BF 8395 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली इस लॉरी को रोका और इस खेप के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास विस्फोटक ले जाने या रखने के लिए कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें- Aviation: एअर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद पायलट के डोप टेस्ट से उठे सवाल, एयरलाइन कंपनी ने दिया ये जवाब

तीन राज्यों में 19 जगहों पर एनआईए की छापेमारी
एनआईए ने इस मामले को फिर से दर्ज कर जांच अपने हाथ में ले ली। जांच के दौरान, एजेंसी ने तीन राज्यों में 19 जगहों पर छापेमारी की। इसमें जांच एजेंसी को कई ठोस सबूत मिले। साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान संभव हुई। हारिस की यह गिरफ्तारी, एनआईए द्वारा सात अगस्त को कर्नाटक के विजयपुरा से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद हुई है। इस मामले में अब तक कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बड़ी साजिश और विस्फोटकों को गैर-कानूनी तरीके से हासिल करने और उनकी ढुलाई की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed