फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhishek's aide appears before CID for 2nd consecutive day for questioning in land fraud case

जमीन धोखाधड़ी केस: दूसरे दिन भी CID के सामने पेश हुए सुमित रॉय, कल हुई 10 घंटे पूछताछ; क्या है पूरा विवाद?

Sun, 09 Aug 2026 01:35 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Aug 2026 01:35 PM IST
सार

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित रॉय लगातार दूसरे दिन सीआईडी मुख्यालय पहुंचे। कई हफ्तों तक गायब रहे रॉय से कल भी करीब 10 घंटे पूछताछ हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 14 अगस्त तक गिरफ्तारी से राहत दी थी। क्या है पूरा मामला, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Abhishek's aide appears before CID for 2nd consecutive day for questioning in land fraud case
सुमित रॉय - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी सुमित रॉय रविवार को कथित सरकारी जमीन धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए कोलकाता के भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय पहुंचे। वह लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए सीआईडी के सामने पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


सुमित रॉय कई हफ्तों तक गायब चल रहे थे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वह शनिवार को पूछताछ के लिए अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के मुख्यालय पहुंचे थे। शनिवार को सरकारी जमीन धोखाधड़ी मामले में सीआईडी ने रॉय से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी।
विज्ञापन


शीर्ष कोर्ट ने दी है गिरफ्तारी से राहत
रॉय रविवार सुबह 10 बजे सीआईडी मुख्यालय पहुंचे। सलबोनी जमीन धोखाधड़ी मामले में लगातार दूसरे दिन उनसे पूछताछ की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 14 अगस्त तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी है। यह राहत इस शर्त पर दी गई है कि वह जांच में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित रॉय को क्या निर्देश दिए गए थे?
शीर्ष कोर्ट ने सुमित रॉय को जांच में सहयोग करने और जरूरत पड़ने पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने यह भी कहा था कि पूछताछ के दौरान कोई वकील या कोई अन्य व्यक्ति उनके साथ नहीं जा सकता। सलबोनी जमीन धोखाधड़ी मामले में पूर्व टीएमसी विधायक सुजॉय हाजरा की गिरफ्तारी के बाद सीआईडी सुमित रॉय की तलाश कर रही थी।

ये भी पढ़ें: भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ: पीएम मोदी ने नायकों को किया याद, कहा- उनका साहस प्रेरणा बना रहेगा


हाईकोर्ट के फैसले को दी थी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
सुप्रीम कोर्ट ने 6 अगस्त को पश्चिम मेदिनीपुर जिले की सलबोनी पुलिस की ओर से जांच किए जा रहे कथित सरकारी जमीन कब्जाने के मामले में सुमित रॉय की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। रॉय ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जिसमें इसी तरह की राहत देने की उनकी मांग खारिज कर दी गई थी।

एक अन्य मामले में कथित नौकरी के बदले नकदी घोटाले से जुड़े मामले में उन्हें हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। सुमित रॉय की तलाश में पुलिस ने जून में डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास की भी तलाशी ली थी। हालांकि, पुलिस को वहां रॉय नहीं मिले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed