फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   This defeat is not his. This is the defeat of that system which refused to reward his hard work - rahul Gandhi

Congress: 'यह छात्रों की नहीं, सिस्टम की हार है', प्रयागराज में छात्रों से संवाद के बाद राहुल केंद्र पर हमलावर

Sun, 09 Aug 2026 03:15 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sun, 09 Aug 2026 03:15 PM IST
सार

राहुल गांधी ने प्रयागराज में एक छात्र से मुलाकात का हवाला देकर केंद्र सरकार पर छात्रों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्षों की तैयारी, परिवार की जमीन बेचने और कर्ज के बावजूद छात्र को सफलता नहीं मिली। राहुल ने अमित शाह से छात्रों पर कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की।

विज्ञापन
This defeat is not his. This is the defeat of that system which refused to reward his hard work - rahul Gandhi
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रयागराज में एक छात्र से मुलाकात का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर छात्रों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्र ने उनसे कहा कि उसके पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। राहुल ने बताया कि छात्र ने वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की, परिवार की जमीन तक बेच दी और माता-पिता पर कर्ज हो गया, लेकिन इसके बावजूद उसे सफलता नहीं मिली। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह छात्र की नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की हार है, जो उसकी मेहनत का उचित परिणाम देने में विफल रही। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य को लेकर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- RG Kar Case: नई CBI टीम, बढ़ता दबाव और 'अभया ट्रस्ट': पीड़िता के पिता ने बताया कब तक मिलेगा न्याय?
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी साधा निशाना
राहुल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि छात्र आंदोलनों को लेकर 13 दिन बीत जाने के बावजूद उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को इसका जवाब देना होगा। राहुल ने कहा कि छात्र देश की रोशनी हैं और वह पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़े हैं। गौरतलब है कि जुलाई में परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली समेत कई जगह छात्रों ने प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें- Air India Flight Turbulence: टर्बुलेंस की वजह तकनीकी खराबी या मौसम? भारतीय पायलट संघ ने क्या बताई वजह

प्रयागराज में कल छात्रों से राहुल ने किया था संवाद
बीते दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रयागराज में छात्रों से संवाद किया था। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि नफरत से नहीं, प्यार और मोहब्बत से सिस्टम को बदलना है। एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्यमी गौतम अदाणी और संघ प्रमुख मोहन भागवत की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए केपी कॉलेज इंटर कॉलेज मैदान पर मौजूद हजारों छात्रों से उन्होंने कहा कि पूरा सिस्टम इन्हीं के हाथ में है और इस सिस्टम ने रोजगार खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed