फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baramati airport trainee aircraft crash Maharashtra runway Karwar aviation

महाराष्ट्र: बारामती एयरपोर्ट पर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, टेकऑफ से पहले हुआ हादसा; क्या है वजह?

Sun, 09 Aug 2026 01:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Aug 2026 01:45 PM IST
सार

पुणे जिले की बारामती हवाई पट्टी के पास अचानक एक प्रशिक्षण विमान हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और अब हादसे की वजह पता लगाने में जुटी है। क्या विमान में तकनीकी गड़बड़ी आई थी या इसके पीछे कोई और वजह थी? पढ़िए रिपोर्ट-
 

विज्ञापन
Baramati airport trainee aircraft crash Maharashtra runway Karwar aviation
प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/पीटीआई/वीडियो ग्रैब

विस्तार

निजी कंपनी का एक प्रशिक्षण विमान रविवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती हवाई पट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसा दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुणे के एसपी ने हादसे के बारे में क्या बताया?
पुलिस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान बारामती हवाई पट्टी में एक विमान (वीटी-एसईएक्स) रनवे से बाहर निकल गया। विमान में कैप्टन चिराग शशिकांत डोइफोडे और कैडेट अभिजीत जुंद्रे सवार थे। वे विमान के चक्कर लगाने और आपात स्थिति में लैंडिंग के अभ्यास कर रहे थे।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि अभ्यास के दौरान विमान पूरी तरह रुक नहीं पाया। वह रनवे 29 के अंतिम हिस्से से आगे निकल गया और पक्की सतह से बाहर चला गया। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात महीने पहले भी हुआ था विमान हादसा
महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की इसी तरह की एक दुर्घटना में मौत के करीब सात महीने बाद बारामती में फिर विमान हादसा हुआ है।
 
जनवरी में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत बारामती हवाईअड्डे के पास एक विमान हादसे में हुई थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अजित पवार, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी और सहायक के साथ दो कॉकपिट क्रू सदस्य विमान में सवार थे। इनमें पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर और फर्स्ट ऑफिसर शांभवी पाठक शामिल थे। उनका लियरजेट 45 विमान 28 जनवरी को दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

विमान हादसे की जांच कर रहा विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) अगले साल जनवरी तक अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप सकता है।

ये भी पढ़ें: जमीन धोखाधड़ी केस: दूसरे दिन भी CID के सामने पेश हुए सुमित रॉय, कल हुई 10 घंटे पूछताछ; क्या है पूरा विवाद?


पहले भी हुआ था प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त
इससे पहले 13 मई को भी निजी कंपनी का एक दूसरा प्रशिक्षण विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी। विमान में केवल प्रशिक्षु पायलट सवार था और वह हादसे के बाद सुरक्षित बच गया था। यह दुर्घटना बारामती हवाई पट्टी वाले इलाके से सटे गोजुबावी गांव के पास हुई थी। लैंडिंग से ठीक पहले विमान का एक हिस्सा बिजली के खंभे से टकरा गया था।

एक अधिकारी ने कहा था, चश्मदीदों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसी दौरान उसमें तकनीकी खराबी आ गई। क्रैश लैंडिंग के दौरान विमान का एक हिस्सा कथित तौर पर बिजली के खंभे से टकराया और इसके बाद वह जमीन से जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed