{"_id":"5d80786c8ebc3e93a3342da2","slug":"barasat-court-refuses-hearing-on-plea-of-former-kolkata-police-commissioner-for-anticipatory-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, अदालत से भी झटका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, अदालत से भी झटका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
राजीव कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार अग्रिम जमानत के लिए बारासात अदालत पहुंचे थे। लेकिन अदालत ने सुनवाई से इनकार कर दिया और कहा कि यह उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। वहीं राजीव कुमार मंगलवार की सुबह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष हाजिर नहीं हुए। उन्हें सारदा पोंजी घोटाले के संबंध में सीबीआई के समक्ष पेश होना था। उनके जांच एजेंसी के सामने आने में विफल रहने के कारण अब दिन में उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है।
Trending Videos
सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को कोलकाता उच्च न्यायालय द्वारा राजीव कुमार को गिरफ्तारी से दिया गया संरक्षण वापस लिए जाने के बाद सीबीआई ने उन्हें पेशी के लिए दो बार नोटिस जारी किए थे। एजेंसी ने उन्हें सुबह दस बजे पेश होने को कहा था लेकिन वह नहीं आए। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने अब कानून के तहत उपलब्ध अन्य विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने सोमवार को एक पत्र के जरिए सीबीआई को बताया था कि उसके नोटिस कुमार के आधिकारिक आवास पर भेजे गए थे और अभी उनका जवाब मिलना बाकी है। पत्र में शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा था कि अपने वकील के जरिए कुमार ने उन्हें बताया था कि वह 25 सितंबर तक छुट्टी पर हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह कानूनी उपाय तलाशने का प्रयास कर रहे हैं ।
गौरतलब है कि सारदा ग्रुप आफ कंपनीज ने लोगों को उनके निवेश पर भारी मुनाफा देने का लालच देकर उनका करीब 2500 करोड़ रूपया हड़प लिया।

कमेंट
कमेंट X