सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   LPG Price Hike Mamata Banerjee targets the CentreMithun asks - why are petrol and diesel expensive in Bengal?

LPG Price Hike: ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना, मिथुन ने पूछा-बंगाल में पेट्रोल-डीजल महंगे क्यों?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 07 Mar 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 60 रुपये और 114.5 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई है। अब इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। 

LPG Price Hike Mamata Banerjee targets the CentreMithun asks - why are petrol and diesel expensive in Bengal?
ममता बनर्जी और मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की महिला शाखा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन करने का एलान किया। इसपर भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा कि पश्चिम बंगाल में अन्य राज्यों की तुलना में ईंधन पर अधिक कर क्यों हैं? पश्चिम एशिया संघर्ष से जुड़ी बढ़ती ऊर्जा लागत के बीच, घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 60 रुपये और 114.5 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई है।

Trending Videos


मनमाने ढंग से एलपीजी की कीमतें बढ़ रही
मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के दौरान नामों को हटाए जाने के विरोध में अपने धरने के दूसरे दिन पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना मनमाने ढंग से एलपीजी की कीमतें बढ़ा रही है, जो जनविरोधी तरीका है। उन्होंने कहा “कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। मैं चंद्रिमा (राज्य मंत्री और टीएमसी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य) से आग्रह करती हूं कि वे महिलाओं से एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध रैलियां आयोजित करने को कहें। जरूरत पड़ने पर काले कपड़े पहनें। हम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करेंगे।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होने वाला महिला संगठन का विरोध प्रदर्शन 28 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची से हजारों विवाहित महिलाओं के नाम हटाए जाने के विरोध में भी होगा। उन्होंने कहा, "विवाह के बाद उपनाम बदलने के बहाने कई महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।"

एलपीजी खत्म हो जाए तो आप 21 दिन क्या करेंगे
उन्होंंने आगे कहा, "एलपीजी की कीमतें फिर से बढ़ा दी गई हैं। अब आपको 21 दिन पहले गैस बुक करानी होगी, तो अगर आपके घर की एलपीजी खत्म हो जाए तो आप 21 दिन क्या करेंगे? खाएंगे क्या? क्या आप घर पर खाना मंगवाएंगे? यहां तक कि केरोसिन का कोटा भी कम कर दिया गया है। आप हर दिन चीजों की कीमतें बढ़ा रहे हैं। क्या इसीलिए आप वोट रद्द करवाना चाहते हैं? बंगाल को तोड़ने के लिए? दूसरे शायद आपसे डरते हों, लेकिन हम नहीं। हम आपका पर्दाफाश करेंगे।

यह भी पढ़ें -Diplomacy: 'भारत वो देश, जो किसी भी पक्ष से बात कर सकता है', वैश्विक तनाव के बीच बोले फिनलैंड के राष्ट्रपति

पश्चिम बंगाल में अन्य राज्यों की तुलना में ईंधन पर अधिक कर क्यों

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने शनिवार को ममता बनर्जी सरकार पर अन्य राज्यों की तुलना में ईंधन पर अधिक कर लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति की भयावहता को जानते हुए भी खाना पकाने की गैस की कीमतों में वृद्धि को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका,इस्राइल, ईरान और कई अन्य खाड़ी देशों के बीच चल रहे युद्ध की स्थिति के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी वृद्धि हो सकती है, और उन्होंने पूछा, "पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल अन्य राज्यों की तुलना में अधिक महंगे क्यों हैं?"

यह भी पढ़ें -LPG Price Hike: गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर, प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका पर उठाए सवाल

महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया

उन्होंने सवाल उठाया कि ममता बनर्जी की सरकार अन्य कई राज्यों की तरह ईंधन पर लगाए गए करों को कम क्यों नहीं कर रही है। यहां राज्य भाजपा कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चक्रवर्ती ने कहा कि विधानसभा चुनाव वाले पश्चिम बंगाल में मुख्य मुद्दा लोगों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा है। उन्होंने बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह उचित सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के बजाय महिलाओं को रात में बाहर न निकलने की सलाह दे रही हैं, और उन्होंने वादा किया कि अगर भाजपा विधानसभा चुनाव जीतती है तो महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा, "बंगाल में सत्ता में आने पर भाजपा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।" इसके साथ ही आश्वासन दिया, "सभी सुरक्षित रहेंगे।" अभिनेता-राजनेता ने आरोप लगाया कि राज्य में आपराधिक गतिविधियों में कोई विराम नहीं है, और घटनाएं लगातार होती रहती हैं ।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed