Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
BCI backs SC judge Chandrachud over alleged complaint of misuse of office ahead of imminent elevation as CJI
{"_id":"6342e71fde46b74ecf2e6b8f","slug":"bci-backs-sc-judge-chandrachud-over-alleged-complaint-of-misuse-of-office-ahead-of-imminent-elevation-as-cji","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BCI: बार काउंसिल ने कहा- जस्टिस चंद्रचूड़ की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे कुछ निहित स्वार्थ वाले लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BCI: बार काउंसिल ने कहा- जस्टिस चंद्रचूड़ की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे कुछ निहित स्वार्थ वाले लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:28 PM IST
सार
बयान में कहा गया, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने निहित स्वार्थ वाले कुछ लोगों के सुप्रीम कोर्ट और उसके न्यायाधीशों की छवि खराब करने के प्रयासों की कड़ी निंदा की है। इस तरह की बढ़ती प्रवृत्ति वास्तव में गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
1 of 7
बार काउंसिल ऑफ इंडिया
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने रविवार को कहा कि निहित स्वार्थ वाले कुछ लोग जानबूझकर न्यायाधीश जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि वह भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बनने की कतार में हैं।
न्यायपालिका के कामकाज में हस्तक्षेप करने का घृणित प्रयास
2 of 7
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
बीसीआई ने आरके पठान द्वारा प्रसारित एक पत्र की निंदा की और कहा कि यह न्यायपालिका के कामकाज और न्याय के प्रशासन में हस्तक्षेप करने के घृणित और दुर्भावनापूर्ण प्रयास है। पठान खुद के 'सुप्रीम कोर्ट एंड हाईकोर्ट लिटिगेंट एसोसिएशन' का प्रमुख होने का दावा करते हैं।
बीसीआई ने की न्यायाधीशों और सुप्रीम कोर्ट की छवि खराब करने के प्रयासों की निंदा
3 of 7
सु्प्रीम कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बयान में कहा गया, "बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने निहित स्वार्थ वाले कुछ लोगों के सुप्रीम कोर्ट और उसके न्यायाधीशों की छवि खराब करने के प्रयासों की कड़ी निंदा की है। इस तरह की बढ़ती प्रवृत्ति वास्तव में गंभीर चिंता का विषय है। इसे किसी भी तरह से जांचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की पदोन्नति से पहले जानबूझकर वायरल किया जा रहा पत्र
4 of 7
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
वकीलों के शीर्ष वैधानिक निकाय ने आगे कहा, आरके पठान का एक पोस्ट और पत्र कुछ लोगों द्वारा वायरल किया जा रहा है, जिसमें हम जानते हैं कि मुंबई के भी दो-तीन वकील हैं। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में पदोन्नति से पहले यह जानबूझकर किया जा रहा है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ पर देश और बार काउंसिल का भरोसा
5 of 7
dy chandrachud
बीसीआई ने अपने अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के हवाले से कहा कि उन्होंने 165 पन्नों के पत्र की सामग्री की पूरी तरह से जांच की है और इसे न्यायपालिका के कामकाज और न्याय प्रशासन में हस्तक्षेप करने के लिए एक अपमानजनक और दुर्भावनापूर्ण प्रयास पाया है।
बयान में आगे कहा गया है कि देश और बीसीआई को न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ पर पूरा भरोसा है। न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ दुनिया की न्यायपालिका के लिए एक संपत्ति हैं और अपने ज्ञान, ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि ऐसे लोकप्रिय न्यायधीशों पर भी हमला किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।