{"_id":"69943672b55016ab0200fa4c","slug":"before-you-head-to-igi-be-careful-ai-summit-may-increase-road-traffic-the-airport-has-issued-this-advisory-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGI जाने से पहले ध्यान दें: AI समिट के चलते बढ़ सकता है सड़कों पर ट्रैफिक, एयरपोर्ट ने जारी की ये एडवाइजरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IGI जाने से पहले ध्यान दें: AI समिट के चलते बढ़ सकता है सड़कों पर ट्रैफिक, एयरपोर्ट ने जारी की ये एडवाइजरी
डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Tue, 17 Feb 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी दिल्ली में होने वाले इंडिया एआई समिट की शुरुआत हो चुकी है। इसे देखते हुए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी दिल्ली में होने वाले इंडिया एआई समिट की शुरुआत हो चुकी है। इसे देखते हुए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया,समिट के चलते एयरपोर्ट आने जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक बढ़ने और जाम लगने की संभावना है, जिससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है।
यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और समय पर एयरपोर्ट के लिए निकलें। साथ ही, भीड़ और ट्रैफिक से बचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई है। दिल्ली एयरपोर्ट के संचालक दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यात्रियों को सतर्क किया है। उन्होंने लिखा, राजधानी में बड़े आयोजनों के कारण सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। एयरपोर्ट आने-जाने में देरी हो सकती है।
एडवाइजरी में यात्रियों से अपील की गई है, वे अपनी फ्लाइट के समय को ध्यान में रखते हुए पहले से निकलें और ट्रैफिक से बचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे विकल्पों का इस्तेमाल करें। एआई समिट को देखते हुए यात्रियों से अपील की गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। टर्मिनल-1 जाने के लिए मैजेंटा लाइन लेने की सलाह दी गई है। जबकि टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 के लिए एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का विकल्प सुझाया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के संचालक ने कहा है कि इन लाइनों का इस्तेमाल करने से ट्रैफिक जाम और देरी से बचा जा सकता है। एडवाइजरी में यात्रियों के सहयोग और समझदारी के लिए धन्यवाद भी दिया गया है।
दरअसल, भारत 16 से 20 फरवरी तक दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी कर रहा है, जिसमें मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, विदेशी प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सदस्यों सहित 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
Trending Videos