सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal CM Suvendu Adhikari First Day as CM in the Assembly Prostrates Before the House Prior to Entry

Bengal CM: बतौर सीएम शुभेंदु अधिकारी का विधानसभा में पहला दिन, प्रवेश से पहले सदन को दंडवत प्रणाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Wed, 13 May 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी विधानसभा पहुंचे। सदन में प्रवेश करने से पहले उन्होंने दंडवत प्रणाम

Bengal CM Suvendu Adhikari First Day as CM in the Assembly Prostrates Before the House Prior to Entry
शुभेंदु अधिकारी का विधानसभा सदन को दंडवत प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र के पहले दिन शुभेंदु अधिकारी ने सदन परिसर में प्रवेश से पहले घुटनों के बल बैठकर सिर झुकाया। लोकतंत्र के मंदिर के  सामने नतमस्तक होने का उनका यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Trending Videos

पश्चिम बंगाल विधानसभा के सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सदन में प्रवेश से पहले सीढ़ियों पर सिर झुकाकर नमन किया। यह शुभेंदु सरकार का विधानसभा में पहला दिन था। अधिकारी अपने मंत्रियों के साथ विधानसभा के अंदर प्रेवश किया। इस घटना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 के उस क्षण की याद दिला दी। तब प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में प्रवेश करने से पहले सीढ़ियों पर मत्था टेका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा लोगों के आशीर्वाद से और पीएम मोदी के नेतृत्व में, हमने विधानसभा में प्रवेश किया है। बजट यहीं पेश किया जाएगा। आज यहां 143 विधायक शपथ लेंगे। नए स्पीकर का चुनाव कल होगा। 


राष्ट्र के नाम पीएम मोदी की अपील पर उन्होंने कहा यह एक बहुत अच्छा फैसला है। मैंने भी डीजीपी को निर्देश दिया है कि मेरे लिए कम से कम गाड़ियों का काफिला रखा जाए। 

इससे पहले सोमवार को मंत्रिमंडल में विभाग का बंटवारा भी किया गया। इसमें पांच मंत्री शामिल हैं।  भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष को ग्रामीण विकास (पंचायत) और प्राणी विकास विभाग की कमान सौंपी है। वहीं, अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय के साथ-साथ नगर निगमों का महत्वपूर्ण प्रभार भी दिया गया है। 

निशीथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें युवा कल्याण और खेल विभाग का जिम्मा भी सौंपा गया है।  क्षुदीराम टुडू को आदिवासी विकास मंत्री नियुक्त किया है। अशोक कीर्तनिया को भी अहम भूमिका दी गई है। उन्हें खाद्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed