फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal CM Suvendu Adhikari helicopter makes emergency landing at Kolaghat due to inclement weather conditions

Bengal: सीएम शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम के कारण कोलाघाट में उतारा गया विमान

Tue, 11 Aug 2026 01:19 PM IST
Pavan पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Pavan Updated Tue, 11 Aug 2026 01:19 PM IST
सार

खराब मौसम के कारण पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलीकाप्टर को कोलाघाट में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केशपुर जा रहे थे।

विज्ञापन
Bengal CM Suvendu Adhikari helicopter makes emergency landing at Kolaghat due to inclement weather conditions
शुभेंदु अधिकारी, सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की मंगलवार को खराब मौसम के कारण कोलाघाट में आपात लैंडिंग कराई गई। अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में मौसम खराब होने के चलते हेलीकॉप्टर को एहतियातन उतारा गया। घटना में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन



अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर को कोलाघाट में उतारना पड़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर के लिए रवाना हुए। केशपुर में उन्हें क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर आयोजित एक सभा को संबोधित करना था।
विज्ञापन


कौनसे कार्यक्रमों में होना था शामिल?
केशपुर के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री को बांकुड़ा जिले जाना है। वहां उनकी एक प्रशासनिक बैठक पहले से तय है। अभी यह साफ नहीं है कि वह बांकुड़ा की यात्रा सड़क मार्ग से करेंगे या हवाई मार्ग से। सुबह केशपुर में तेज बारिश के कारण अस्थाई हेलीपैड पर जलभराव हो गया था। इसी वजह से हेलीकॉप्टर को कोलाघाट में ही उतारना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी खराबी की भी खबर
इससे पहले कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी समस्या आई थी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सवार होने से पहले हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी देखी गई थी। हालांकि तकनीकी टीम ने उसे तुरंत ठीक कर दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री उसी हेलीकॉप्टर से रवाना हुए थे लेकिन मौसम ने उनकी यात्रा में बाधा डाल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed