{"_id":"6a4c82d896665c56a5049512","slug":"bengaluru-couple-murder-their-11-month-old-daughter-stage-it-accident-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर गई ममता: दंपती के आपसी झगड़े में 11 महीने की बच्ची की हत्या, पुलिस से बचने के लिए रची चौंकाने वाली साजिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मर गई ममता: दंपती के आपसी झगड़े में 11 महीने की बच्ची की हत्या, पुलिस से बचने के लिए रची चौंकाने वाली साजिश
Tue, 07 Jul 2026 10:08 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:08 AM IST
सार
बंगलूरू में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक दंपती ने आपसी झगड़े में अपने ही बच्चे की जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता और मां को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक दंपती ने आपसी झगड़े में कुछ ऐसा कर दिया, जिसने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है। दंपती ने आपसी झगड़े में अपनी 11 माह की नवजात बच्ची की हत्या कर दी और उसे हादसे का रूप देने के लिए साजिश रची। हालांकि पुलिस के सामने उनकी ये चालाकी नहीं चली और पूरा सच सामने आ गया।
क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि घटना पूर्वी बंगलूरू के अवलाहल्ली इलाके के एक गांव कितागानूर में घटी। यहां रहने वाले शेखप्पा ने 9 जून को पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी द्वारा स्तनपान कराने के दौरान बच्ची बिस्तर से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के खुलासे ने पुलिस को चौंका दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर चोट के कई निशान थे और उसकी मौत अंदरूनी तौर पर बहुत ज्यादा खून बहने से हुई। बच्ची के चेहरे, छाती और पैरों सहित कई जगह चोट के निशान पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो जानकारी मिली, वो शेखप्पा द्वारा बताए गए विवरण से मेल नहीं खाती थी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
आपसी झगड़े में ले ली नवजात की जान
जांच में पता चला कि 9 जून की दोपहर में शेखप्पा और उसकी पत्नी में झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान जब शेखप्पा की पत्नी विजयलक्ष्मी रोई तो शेखप्पा ने गुस्से में बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे बच्ची को गंभीर चोटें लगीं और उसकी मौत हो गई।
पुलिस जांच में पता चला कि दंपती के बीच अक्सर झगड़े होते थे। विजयलक्ष्मी का अपने पड़ोसी के साथ विवाहोत्तर संबंध था, जिसके चलते वह बच्ची पर ध्यान नहीं देती थी। पुलिस ने आरोपी पिता शेखप्पा और मां विजयलक्ष्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।