पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National News Updates 7th July North East West South India NEET 2026 Politics Crime Hindi Samachar

News Updates: कर्नाटक सरकार की शिकायत के लिए आज तीन बजे CEC से मिलेंगे एनडीए नेता; त्रिपुरा में बिजली संकट

Tue, 07 Jul 2026 07:37 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 07 Jul 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
National News Updates 7th July North East West South India NEET 2026 Politics Crime Hindi Samachar
देश की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कर्नाटक में चुनाव आयोग की तरफ से कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सत्ताधारी दल- कांग्रेस और विपक्षी खेमा- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) आमने सामने हैं। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लग रहा है कि चुनाव आयोग के कामकाज में अड़चन पैदा की जा रही है। एनडीए के नेता आज इस बात की शिकायत करने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के पास जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के नेतृत्व में आज एनडीए का शिष्टमंडल सीईसी से मुलाकात करेगा। इस दल में कर्नाटक में मुख्यमंत्री रहे एचडी कुमारस्वामी भी शामिल होंगे। एनडीए नेताओं का दल आज दोपहर करीब तीन बजे चुनाव आयोग पहुंचेगा।

विज्ञापन


त्रिपुरा में प्रीपेड बिजली रिचार्ज ठप, नेशनल हाईवे जाम
भीषण गर्मी में प्रीपेड बिजली रिचार्ज सिस्टम तीन दिनों से सर्वर या 'लिंक' फेल होने के कारण काम नहीं कर रहा था। सोमवार को हजारों बिजली उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय बिजली कार्यालय पर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन बड़े आंदोलन में बदल गया, जिसमें नेशनल हाईवे को जाम कर दिया गया। स्थिति को संभालने के लिए उपमंडल प्रशासन और बड़ी संख्या में पुलिस बल को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस पर लाठीचार्ज के आरोप भी लगे। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे से सैकड़ों प्रीपेड बिजली उपभोक्ता अपने मीटर रिचार्ज कराने के लिए तेलियमुरा बिजली डिवीजन कार्यालय के बाहर जमा हुए थे। हालांकि, सर्वर की खराबी के कारण उन्हें बार-बार बिना किसी समाधान के लौटा दिया गया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, वे पिछले तीन दिनों से इसी समस्या का सामना कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed