{"_id":"6a4c4aa98e218d24e40b7832","slug":"top-headlines-today-important-and-big-news-stories-of-7-july-2026-updates-on-amar-ujala-2026-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Top News: स्पेन ने पुर्तगाल को फीफा विश्वकप से किया बाहर; PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर ब्रह्मोस सौदा संभव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: स्पेन ने पुर्तगाल को फीफा विश्वकप से किया बाहर; PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर ब्रह्मोस सौदा संभव
Tue, 07 Jul 2026 06:09 AM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:09 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज मंगलवार, 7 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे की। इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री आज राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग पर अहम बैठक करेंगे। इस दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच करीब 2,500 करोड़ रुपये के ब्रह्मोस मिसाइल सौदे पर भी मुहर लग सकती है। उधर, फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में स्पेन ने इंजरी टाइम में गोल दागकर पुर्तगाल को 1-0 से हराया और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना भी टूट गया और मैच के बाद वह भावुक नजर आए। इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अमेरिका या तो समझौता करेगा या अपना काम पूरा करेगा। उन्होंने ईरान के अहम बुनियादी ढांचे को तबाह करने की चेतावनी दी। इधर, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने इसे सनातन समाज की आस्था से जुड़ा बड़ा पाप बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विश्व हिंदू परिषद ने भी निष्पक्ष जांच की पैरवी की है। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर सरकार ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए विधायकों को सीडीएफ से हर साल 20 लाख रुपये तक सहायता मंजूर करने का अधिकार दिया है। इस बीच विशेषज्ञों ने युवाओं में बढ़ती मानसिक बीमारियों पर चिंता जताई है। इधर दिल्ली के मयूर विहार यमुना खादर में हाईकोर्ट के आदेश के बाद लोगों में बेघर होने का डर बना हुआ है। वहीं, टेलीकॉम कंपनियां अगले कुछ महीनों में मोबाइल रिचार्ज 12 से 15 फीसदी तक महंगा कर सकती हैं। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें...
विज्ञापन
पीएम मोदी का इंडोनेशिया दौरा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
PM Modi Indonesia Visit: रक्षा, व्यापार और ऊर्जा संबंधों को बढ़ाएंगे भारत-इंडोनेशिया, द्विपक्षीय वार्ता आज
इंडोनेशिया की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय बैठक में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा व रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इस दौरान ब्रह्मोस सौदे पर भी मुहर लग सकती है। भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने के लिए 2,500 करोड़ के सौदे पर बातचीत अंतिम चरण में है। पढ़ें पूरी खबर...

रोनाल्डो भावुक हुए
- फोटो : Fifa.com
Portugal vs Spain: आखिरी मिनट में टूटा रोनाल्डो का सपना, मेरिनो के एक गोल ने पुर्तगाल को विश्व कप से किया बाहर
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में स्पेन ने आखिरी पलों में गोल दागकर पुर्तगाल को 0-1 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल मिकेल मेरिनो ने इंजरी टाइम (90+1वें मिनट) में किया। इस जीत के साथ स्पेन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/PTI
'समझौता होगा या हम करेंगे काम का खात्मा': ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, अमेरिकी राष्ट्रपति ने और क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ या तो समझौता करेगा या अपना काम खत्म करेगा। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ईरान के अहम बुनियादी ढांचे को तबाह कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

स्वामी अवधेशानंद गिरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
Unmute Bharat: 'चढ़ावा चोरी सनातन समाज के साथ छल, यह चूक नहीं, बड़ा पाप', बोले स्वामी अवधेशानंद गिरी
जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने राम मंदिर के चंदे और ट्रस्ट से जुड़े हालिया विवाद पर अब तक की सबसे तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल आर्थिक अनियमितता या चोरी का नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज की आस्था और विश्वास के साथ छल का है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह केवल चूक नहीं, बड़ा पाप है। दोषियों को कठोरतम दंड मिलना चाहिए और जिन लोगों की निगरानी में यह सब हुआ, उन्हें भी अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

विहिप नेता आलोक कुमार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
राम मंदिर मामला: विहिप ने दी क्लीन चिट? आलोक कुमार बोले- चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट से न देरी हुई न चूक
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) चाहती है कि राम मंदिर चढ़ावा घोटाले की गंभीर और ईमानदार जांच होनी चाहिए। अगर कोई बड़ा आदमी संलिप्त पाया जाए तो उसकी भी जांच होनी चाहिए। जांच के दायरे से कोई पहलू, कोई व्यक्ति बचना नहीं चाहिए। लेकिन मंदिर प्रबंधन सरकार के हाथ में सौंप दिया जाए, विहिप इसके पक्ष में नहीं है, क्योंकि गड़बडी सरकारी संचालन में भी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

विधायकों को दी बड़ी वित्तीय शक्ति
- फोटो : अमर उजाला
Jammu: जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, गंभीर बीमारों को अब विधायक दे सकेंगे 20 लाख तक की मदद
जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ा और बेहद मानवीय फैसला लेते हुए केंद्र शासित प्रदेश के विधायकों को बड़ी वित्तीय शक्ति सौंपी है।अब सभी विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र विकास कोष (सीडीएफ) से गंभीर और जानलेवा बीमारियों से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए हर साल 20 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता सीधे मंजूर कर सकेंगे। सरकार के इस कदम से महंगे इलाज के कारण लाचार होने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर..

मानसिक बीमारियों से घिर रहे भारतीय युवा
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
मानसिक बीमारियों से जूझ रहे भारत के 5.4 करोड़ युवा: करोड़ों युवाओं की पढ़ाई, नौकरी और भविष्य पर खतरे की घंटी
युवाओं में मानसिक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। भारत में करीब 5.4 करोड़ और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में 2.8 करोड़ से ज्यादा युवा किसी न किसी मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इस ओर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले वर्षों में इसका असर न सिर्फ युवाओं के स्वास्थ्य, बल्कि शिक्षा, रोजगार और देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...

ओ-जोन में घर खोने का खौफ
- फोटो : अमर उजाला
डर के साए में बीत रही रातें: HC के निर्देश के बाद यमुना खादर में लोग भयभीत; निवासियों को सता रही ये चिंता
दिल्ली के मयूर विहार यमुना खादर इलाके में इन दिनों डर का माहौल है। दिल्ली हाईकोर्ट ने ओ-जोन में स्थित संपत्तियों को खाली करने के निर्देश दिए जाने के बाद यहां रहने वाले हजारों लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। घर छिनने का खौफ अब हर चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में होगा इजाफा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
Mobile Recharge: बढ़ने वाला है मोबाइल खर्च, तीन-चार महीने में 15% तक महंगा होगा रिचार्ज; क्यों बढ़ेंगे दाम?
मोबाइल उपभोक्ता रीचार्ज दरों में एक और बढ़ोतरी के लिए तैयार रहें। दूरसंचार कंपनियां अगले तीन-चार महीनों में रिचार्ज प्लान 12-15 फीसदी महंगा कर सकती है, क्योंकि बाजार के एकीकरण के बाद इस क्षेत्र में कीमतों का माहौल अधिक अनुकूल हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...

- फोटो : X (videograb)
Ronaldo Retirement: क्या रोनाल्डो के विश्व कप करियर का हो गया अंत? स्पेन से हार के बाद भावुक हुए CR7; वीडियो
फुटबॉल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फीफा विश्व कप जीतने का सपना आखिरकार अधूरा ही रह गया। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में स्पेन ने पुर्तगाल को 0-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। अंतिम सीटी बजते ही 41 वर्षीय रोनाल्डो भावुक हो गए और मैदान पर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मैच से पहले उन्होंने साफ कर दिया था कि 2026 विश्व कप उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा। पढ़ें पूरी खबर...