सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Lady Don accuses police inspector of harassment-sending obscene messages chats submitted

इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न के आरोप: बंगलूरू में पुलिस अधिकारी ने लेडी डॉन से कहा- सर नहीं पापू कहो; जानिए मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 30 Mar 2026 08:32 AM IST
विज्ञापन
सार

बंगलूरू में एक महिला ने पुलिस इंस्पेक्टर पर अश्लील मैसेज भेजने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने कमिश्नर ऑफिस में शिकायत दर्ज कर सबूत भी सौंपे हैं। मामले ने पुलिस विभाग में हलचल पैदा कर दी है।

Bengaluru Lady Don accuses police inspector of harassment-sending obscene messages chats submitted
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में 'लेडी डॉन' के नाम से मशहूर एक महिला राउडी शीटर ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। यश्वनी गौड़ा नामक इस महिला ने एक पुलिस इंस्पेक्टर पर अश्लील मैसेज भेजने और परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि इंस्पेक्टर पोपन्ना उसे काफी समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
Trending Videos


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यश्वनी गौड़ा ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उसने सबूत के तौर पर चैट के स्क्रीनशॉट्स और अन्य रिकॉर्ड आला अधिकारियों को सौंपे हैं। महिला का आरोप है कि इंस्पेक्टर उसे 'आई लव यू', 'डियर' और 'डार्लिंग' जैसे आपत्तिजनक मैसेज भेजते थे। कथित चैट के अनुसार, अधिकारी ने महिला से यह भी कहा कि वह उन्हें 'सर' कहने के बजाय 'पापू' कहकर बुलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Assembly Election 2026: बंगाल में चौथी वोटर लिस्ट जारी, चुनाव की तैयारियां तेज; DMK की योजना पर AIADMK का हमला

महिला ने दावा किया कि इंस्पेक्टर उसे बार-बार फोन करते थे और उसके घर आने की मांग करते थे। यश्वनी ने सवाल उठाया कि जिस इंस्पेक्टर ने उसके खिलाफ राउडी शीट खुलवाई, वह खुद को उसका करीबी दोस्त कैसे बता सकता है। महिला का यह भी आरोप है कि उसके खिलाफ पहले कई झूठे केस दर्ज किए गए हैं। साथ ही दावा किया कि पुलिस इंस्पेक्टर की तरफ से कथित उत्पीड़न कुछ महीने पहले शुरू हुआ है। 

यश्वनी के अनुसार, उसने पहले भी इस मामले की शिकायत करने की कोशिश की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने दावा किया कि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने उसकी शिकायतों को खारिज कर दिया और उसे इस मामले पर ज्यादा जोर न देने की सलाह दी। महिला के वकील नरेश ने पुलिस बल में ऐसे बर्ताव पर कड़े सवाल उठाए हैं। वकील का कहना है कि अधिकारी के खिलाफ पुख्ता सबूत होने के बाद भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले पर बंगलूरू पुलिस ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed