Andhra Pradesh: गर्लफ्रेंड का कत्ल कर किए टुकड़े, सिर जलाया, बाकी शरीर फ्रिज में रखकर पहुंचा पुलिस के पास
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के एक कर्मी ने एक महिला की हत्या की। इसके साथ ही सबूत नष्ट करने के लिए शरीर के टुकड़े किए।
विस्तार
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक भयावह घटना सामने आया है। भारतीय नौसेना के एक कर्मी ने कथित तौर पर गजुवाका इलाके में 28 वर्षीय महिला की हत्या की। इसके साथ ही उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और सबूत नष्ट करने का प्रयास किया। यह जानकारी सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी।
दी। इसके
यह भी पढ़ेंं- BJD: भाजपा सांसद के बयान पर भड़के नवीन पटनायक, कहा- उन्हें मनोचिकित्सक को दिखाने की जरूरत
ऑनलाइन खरीदा चाकू
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ऑनलाइन चाकू खरीदा, शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए, कुछ हिस्सों को फ्रिज में रखा और रविवार को अदावीवरम के पास एक सुनसान जगह पर सिर और हाथों को जला दिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान चिंतादा रविंद्र के रूप में हुई है, जो भारतीय नौसेना में तकनीशियन के रूप में काम करता था। वह डेटिंग एप्लिकेशन के माध्यम से मृतक पोलिपल्ली मौनिका से मिलने के बाद से 2021 से उसके संपर्क में था। रविंद्र की पत्नी एक महीने पहले विजयनगरम में अपने माता-पिता के घर गई थी। विशाखापत्तनम की निवासी मौनिका से उनकी दोस्ती थी।
यह भी पढ़ेंं- उद्धव गुट की दो टूक: ईंधन संकट और लॉकडाउन की अफवाह के बीच भरोसा कायम रखना चुनौती, सरकार पारदर्शिता पर दे ध्यान
कहासुनी के बाद की हत्या
एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "नौसेना के एक कर्मचारी (रवींद्र) ने रविवार को अपने आवास पर कहासुनी के बाद मौनिका की हत्या कर दी। इसके बाद वह शव के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगा दिए।" पुलिस ने बताया कि समय के साथ दोनों के बीच संबंध विकसित हो गए और वे विशाखापत्तनम के विभिन्न स्थानों जैसे पार्क और थिएटर में अक्सर मिलते थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर उससे 3.5 लाख रुपये लिए थे और उसकी पत्नी को उनके रिश्ते का खुलासा करने की धमकी दी थी, जिसके कारण उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। अधिकारी ने आगे बताया कि घटना वाले दिन आरोपी ने कथित तौर पर उसे अपने फ्लैट पर बुलाया, जहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई और फिर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.