{"_id":"6a1522fe9c9efa501406ae5b","slug":"bjd-s-big-statement-samantray-joined-bjp-for-personal-gain-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामंतराय पर BJD हमलावर: कहा- निजी स्वार्थ में BJP की तरफ झुके, बीजद से लाभ मिलने पर भी पार्टी को नजरअंदाज किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सामंतराय पर BJD हमलावर: कहा- निजी स्वार्थ में BJP की तरफ झुके, बीजद से लाभ मिलने पर भी पार्टी को नजरअंदाज किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: रिया दुबे
Updated Tue, 26 May 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार
देबाशीष सामंतराय के इस्तीफे के बाद बीजेडी ने आरोप लगाया कि उन्होंने पार्टी से मिले पद और सुविधाओं का लाभ उठाने के बाद अब निजी और व्यावसायिक हितों को प्राथमिकता दे रहे हैं। उनका झुकाव भाजपा की ओर बढ़ रहा है।

देबाशीष सामंतराय के इस्तीफे पर विवाद
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ओडिशा की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बीजू जनता दल (BJD) ने पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि सामंतराय निजी और व्यावसायिक हितों को पार्टी से ऊपर रख रहे हैं और इसी वजह से उनका झुकाव भारतीय जनता पार्टी की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है।
पार्टी ने आरोप लगाया कि सभी सुविधाएं और अवसर मिलने के बावजूद सामंतराय अब अपने निजी हितों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बीजेडी के अनुसार उनका बीजेपी की ओर झुकाव पार्टी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व की उम्मीदों के खिलाफ है।
विज्ञापन
पार्टी ने पद और सम्मान दोनों दिया
बीजेडी ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी ने सामंतराय को लगातार पांचवीं बार टिकट दिया और उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया। इसके अलावा नवीन पटनायक के नेतृत्व में उन्हें ओडिशा टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (OTDC) का चेयरमैन समेत कई अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।